Gen Z Side Hussle: नौकरी के साथ एक्स्ट्रा कमाई! Gen Z के काम के हैं ये साइड हसल

जेन जी अब नौकरी या पढ़ाई के साथ कमाई के दूसरे रास्ते भी तलाश रही है. कंटेंट क्रिएशन, फ्रीलांसिंग, ट्यूशन, बेकिंग और हाथ से बनी चीजें बेचने जैसे काम जेन जी को अपने टैलेंट और शौक से पैसे कमाने का मौका देते हैं. जानिए, कौन-से साइड हसल के जरिए जेन जी अपनी कमाई बढ़ा सकती है.

Advertisement
किन साइड हसल्स से जेन जी कर सकती है ज्यादा कमाई? किन साइड हसल्स से जेन जी कर सकती है ज्यादा कमाई?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

जेन जी एक ऐसे दौर में बढ़ी हुई है, जहां इंटरनेट और टेक्नोलॉजी ने जिंदगी को पहले के मुकाबले काफी आसान बना दिया है. पढ़ाई से लेकर नौकरी ढूंढने और पैसे कमाने तक, आज उनके पास कई ऐसे मौके हैं, जो पहले की पीढ़ियों के लिए आसानी से उपलब्ध नहीं थे. लेकिन क्या टेक्नोलॉजी के इस दौर में बड़ा होना वाकई जिंदगी को आसान बनाता है? क्या जेन जी भी पहले की पीढ़ियों की तरह सिर्फ एक सैलरी के भरोसे खुद और अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी दे पाएगी? या आज के बदलते दौर में अच्छी जिंदगी जीने के लिए कमाई के एक से ज्यादा रास्ते तलाशना जरूरी हो गया है?

Advertisement

इसका जवाब है नहीं, जेन जी एक ऐसे इकॉनमी में बड़ी हुई हैं जहां सिर्फ एक नौकरी के भरोसे वो एक A1 लाइफ नहीं जी सकती. और यही कारण है कि 9-5 की जॉब करने के बाद भी साइड हसल करने को मजबूर है. ताकि वो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर पाएं. लेकिन जेन जी के पास साइड हसल करने के लिए कितने ऑप्शन्स है और किन तरीकों से इन्हें किया जा सकता हैं? आइए जानते है-

1. कंटेंट क्रिएशन से कमाई का मौका

जेन जी अपने टैलेंट और शौक को कमाई का जरिया बना रही है. जेन जी वीडियो, पोडकास्ट और रायटिंग के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं. इसके लिए स्मार्टफोन या कंप्यूटर से शुरुआत करना भी काफी है.

कमाई के लिए ऐड्स, ब्रांड के साथ कोलैबरेशन,एफिलिएट मार्केटिंग और पेड मेंबरशिप जैसे ऑप्शन्स मौजूद है. हालांकि अच्छी कमाई के लिए ऑडियंस बनाने के लिए लोगों को पसंद के मुताबिक  कंटेंट तैयार करने में टाइम और मेहनत लगती है.

Advertisement

2. फ्रीलांसिंग से बढ़ा सकते हैं कमाई

जेन जी अपनी स्किल के दम पर ऑनलाइन काम करके पैसे कमा सकती है. सोशल मीडिया मैनेजमेंट, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, लेख लिखने, फोटो एडिटिंग और वेबसाइट बनाने जैसे कामों के लिए फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म पर मौके मिलते हैं. इससे जेन जी घर बैठे देश-विदेश के क्लाइंट्स के साथ काम कर सकते हैं.

3. हैंडमेड आर्ट एंड क्राफ्ट के सामान को बेचकर

अगर आपको अच्छे से घर पर क्रिएटिव चीजें बनाने की आदत हैं फिर चाहे वो ज्वैलरी, होम डेकोर हो या कुछ और आप अपने इस टैलेंट के जरिए पैसे कमा सते हैं. घर बैठे ऐसी चीजों को बनाए और मार्केट में उसे अच्छे दाम पर बेचें. 

ऐसा करने के लिए हमें किसी वेबसाइट को बनाने की जरूरत नहीं है. हम थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म्स का यूज कर सकते हें.हम क्राफ्ट आइटम्स को एट्सी और एमेजॉन हैंडमेड जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेच सकती है. ये प्लेटफॉर्म नए कारोबारियों को ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंचने का मौका देते हैं, भले ही उनके पास मार्केटिंग का अनुभव या पहले से कस्टमर न हों. इससे वे अपने पसंदीदा काम पर ध्यान देते हुए कमाई कर सकते हैं.

4. ट्यूशन पढ़ाकर करें ज्यादा कमाई

अगर जेन जी को बच्चों को पढ़ाना पसंद है, तो वे ट्यूशन को साइड हसल बना सकती हैं. अपनी पसंद के सबजेक्ट या उम्र के हिसाब से बच्चों को पढ़ाया जा सकता है. इसके लिए ऑनलाइन और घर जाकर, दोनों तरह के ऑप्शन्स मौजूद हैं. भारत में ट्यूटर की ऐवरेज फीस करीब 117 रुपए प्रति घंटा बताई गई है, जो एक्सपीरियंस और अन्य बातों के आधार पर 1 हजार रुपए प्रति घंटे तक हो सकती है.

Advertisement

5. बच्चों की देखभाल से भी कमा सकते हैं पैसे

जिन लोगों को बच्चों के साथ वक्त बिताना पसंद है, वे बेबीसिटिंग यानी बच्चों की देखभाल का काम कर सकते हैं. भारत में इसके लिए ऐवरेज फीस करीब 500 रुपए प्रति घंटा बताई गई है. बच्चों की उम्र और संख्या के हिसाब से फीस अलग हो सकती है. इस काम को सेफ तरीके से करने के लिए (फर्स्ट एड) और सीपीआर की ट्रेनिंग लेना भी फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें: "Gen Z की पसंद बदल रही है घर सजाने का तरीका, ऐसे ले रहे हैं आइडिया

6. लिखने के टैलेंट से कमाई

जिन युवाओं को लिखना पसंद है, वे रायटिंग, ऐड्स के लिए कॉपी और नौकरी ढूंढने वालों के रिज्यूमे लिखकर पैसे कमा सकते हैं. इसके अलावा, अपना ब्लॉग या न्यूजलेटर शुरू करके भी कमाई का रास्ता बना सकते हैं.

7. बेकिंग के शौक को बनाएं बिजनेस

केक, कुकीज और दूसरी बेकरी आइटम्स बनाने का शौक रखने वाले युवा घर से छोटा कारोबार शुरू कर सकते हैं. हालांकि, खाने-पीने की चीजें बेचने से पहले भारत में लागू खाने की सुरक्षा और लाइसेंस से जुड़े रूल्स का पालन करना जरूरी है.

जेन जी होने के केवल फायदें नहीं है कुछ नुकसान भी हैं और उनमें से एक है इस इकॉनमी में अपने रोजमर्रा के खर्चों के साथ परिवार को भी संभालना. जो सिर्फ एक नौकरी की सैलरी पूरी नहीं कर सकती. इसलिए जेन जी के लिए साइड हसल उनके स्किल इम्प्रूवमेंट के लिए भी फायदेमंद है और उनकी जेब के लिए भी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »