दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड यानी डीएसएसएसबी एमसीडी और दिल्ली सरकार में स्कूलों की भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही है. बोर्ड इन पदों पर भर्ती के लिए जुलाई के आखिरी हफ्ते में परीक्षा का आयोजन कर सकता है. इस बार खास बात ये है कि परीक्षा ऑनलाइन होगी, हाइकोर्ट को दिए अपने हलफनामे में डीएसएसएसबी ने इस बात की जानकारी दी है.
बता दें कि करीब साढ़े नौ हजार एमसीडी टीचर्स और दिल्ली सरकार के करीब साढ़े सात हजार टीचर्स के पद अभी खाली पड़े हैं, जिनके लिए ये ऑनलाइन परीक्षा होगी. उम्मीद की जा रही है कि लंबे समय से खाली पड़ी एमसीडी और दिल्ली सरकार के टीचर्स की वैकेंसी की परीक्षा ऑनलाइन होने से इस में इस में गड़बड़ियां कम से कम देखने को मिलेंगे और परीक्षा का नतीजा भी जल्द आएंगे.
करीब 17500 टीचर्स के पद एमसीडी और दिल्ली सरकार के स्कूलों में खाली है. उम्मीद की जा रही है कि अगस्त तक यह रिक्त पद पर लिए जाएंगे. दिल्ली सरकार इस मामले में खाली पड़े पदों पर गेस्ट टीचर्स को रखना चाहती थी. लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी.
हाई कोर्ट ने कहा कि गेस्ट टीचर की आवेदन दे सकते हैं लेकिन बिना परीक्षा पास किए उनको स्थाई टीचर की नौकरी नहीं दी जा सकती. इस मामले में हाई कोर्ट ने डीएसएसएसबी को भी समय पर यह परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे. उसी को लेकर हाईकोर्ट में डीएस एस एसबी की तरफ से हाई कोर्ट में हलफनामा आया था जिसमें परीक्षा जुलाई के आखिरी हफ्ते में कराने का निर्णय लिया गया है.
मोहित पारीक / पूनम शर्मा