AIIMS MBBS entrance exam 28 मई यानी कल है. अब इस एग्जाम के लिए आॅफिशियल नोटिस जारी करते बताया गया है कि उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड क्या है, परीक्षा के दौरान किन चीजों पर पाबंदी होगी. अगर आप भी इस साल AIIMS में Bachelor of Medicine Bachelor of Surgery (MBBS) में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेस एग्जाम दे रहे हैं, तो इन इंस्ट्रक्शंस को जानिए...
गौरतलब है कि इस एग्जाम को दो शिफ्ट में बांटा गया हैं. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक की है और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक की है. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड www.aiimsexams.org से डाउनलोड कर सकते हैं.
एग्जामिनेशन हॉल में जाने से पहले रखें इन बातों का खास ध्यान.
इन चीजों पर लगाई गई है पाबंदी
- गहने
- मोबाइल फोन
- कलाई घड़ी
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- काला चश्मा
- टोपी
- मोटे हिल वाले जूते/ हील्स वाली सैंडिल्स
- पेपर/कागज
-किताबें
-पानी की बोतल
ये ले जाना ना भूलें
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, पहचान पत्र रखना ना भूलें.
वंदना भारती