भारतीय नौसेना को तीन स्वदेशी युद्धपोत और शामिल हो रहे हैं. 21 जून को कोलकाता में ये युद्धपोत नौसेना की शक्ति बन जाएंगी. INS Dunagiri, INS Agray और INS Sanshodhak भारतीय नौसेना में शामिल होंगे. इन तीनों जहाजों को स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है.
तीनों युद्धपोतों की खासियत
इन जहाजों को शामिल करने से भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: गरुड़ास्त्र मोर्टार सिस्टम का सफल टेस्ट, सीमा पर भागते नजर आएंगे दुश्मन
बता दें कि ये तीनों युद्धपोत पूरी तरह से भारत में ही निर्मित किए गए हैं. इनका एक साथ तैयार होना और नौसेना में शामिल होना केंद्र सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को दिखाता है. ये डिफेंस इंडिगेनाइजेशन की दिशा में देश की एक बहुत बड़ी कामयाबी है. इन लड़ाकू जहाजों के आने से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की स्थिति और मजबूत हो जाएगी.
मंजीत नेगी