यूक्रेन के डिफेंस सेक्टर में 900 करोड़ रुपये लगाएगा नॉर्वे, NATO देश का बड़ा ऐलान

रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेन की रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए नॉर्वे ने 1 अरब नॉर्वेजियन क्रोनर का निवेश फंड बनाने का ऐलान किया है. इसका मकसद नॉर्वे की निजी कंपनियों से भी यूक्रेन के डिफेंस सेक्टर में निवेश कराना है.

Advertisement
रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूरोपीय देश यूक्रेन को समर्थन दे रहे हैं. (सांकेतिक तस्वीर) रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूरोपीय देश यूक्रेन को समर्थन दे रहे हैं. (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन की रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए नॉर्वे ने बड़ा कदम उठाया है. नॉर्वे की सरकार ने यूक्रेन के डिफेंस इंडस्ट्री में निवेश के लिए 1 अरब नॉर्वेजियन क्रोनर यानी करीब 107.6 मिलियन डॉलर का फंड बनाने का ऐलान किया है. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 900 करोड़ रुपये है. इस योजना के तहत नॉर्वे की सरकार अपने देश के निजी कारोबारी क्षेत्र के साथ मिलकर यूक्रेन में निवेश करेगी.

Advertisement

नॉर्वे सरकार के मुताबिक, इस फंड का मकसद यूक्रेन के रक्षा उद्योग में और ज्यादा निजी निवेश को आकर्षित करना है. सरकार की ओर से दी जाने वाली रकम निजी कंपनियों की पूंजी जुटाने में मदद करेगी, ताकि यूक्रेन की रक्षा तकनीक और उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा सके. नॉर्वे एक नाटो देश है, जिसपर अमेरिका की तरह से पहले से ही रक्षा में निवेश का दबाव है.

यह भी पढ़ें: फल पैक करने गया था रूस, धोखे से सेना में भर्ती कर भेजा यूक्रेन वॉर जोन!' रूस-यूक्रेन सीमा पर फंसे 5 भारतीयों ने भेजा मैसेज

निजी कंपनियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा नॉर्वे

नॉर्वे की उद्योग और वाणिज्य मंत्री सेसिली मिरसेथ ने कहा कि नॉर्वे का निवेश यूक्रेन के रक्षा क्षेत्र को और तेजी से विकसित करने में मदद कर सकता है. इस योजना का संचालन नॉर्वे की सरकारी निवेश कंपनी इन्वेस्टिनॉर (Investinor) करेगी.

Advertisement

योजना के तहत शुरुआती दौर में ऐसे निवेश फंड पर ध्यान दिया जाएगा, जिनकी नॉर्वे में गतिविधियां हैं और जो पहले से यूक्रेन की रक्षा तकनीक में निवेश कर रहे हैं. आगे चलकर इस योजना का दायरा बढ़ाकर यूक्रेन की कंपनियों में सीधे हिस्सेदारी खरीदने तक किया जा सकता है.

तीन साल में खर्च होगी रकम

इस निवेश योजना का वित्तीय ढांचा तीन साल के लिए तैयार किया गया है. इसके लिए पैसा नॉर्वे के बहुवर्षीय नानसेन सपोर्ट प्रोग्राम के तहत यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता के लिए पहले से तय बजट से लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: एलन मस्क से कैसे टकराएंगे पुतिन, अंतरिक्ष से रूस का दूसरा इंटरनेट सैटेलाइट भी गिरा

नॉर्वे के रक्षा मंत्री तोरे ओ. सैंडविक के मुताबिक, यूक्रेन की रक्षा क्षमता मजबूत करना यूरोप और नॉर्वे की लंबे समय की सुरक्षा में निवेश करने जैसा है. इस पहल के जरिए नॉर्वे न सिर्फ यूक्रेन के रक्षा उद्योग को मजबूत करना चाहता है, बल्कि अपनी निजी कंपनियों को भी वहां विकसित हो रही रक्षा तकनीक और उद्योग से जोड़ना चाहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »