भारत की 'तीसरी आंख' को 25 जून को मिलेगा फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस, बढ़ेगी वायु सेना ताकत

DRDO 25 जून को स्वदेशी अवॉक्स 'नेत्र' को फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस देगा. एम्ब्रेयर विमान पर बना यह सिस्टम आसमान में दुश्मन की मिसाइलों और विमानों पर नजर रखकर भारतीय वायु सेना की ताकत कई गुना बढ़ाएगा.

Advertisement
इस विमान पर लगे निगरानी सिस्टम में भारत के मिलिट्री ऑपरेशन में मदद की है. (Photo: IAF_MCC) इस विमान पर लगे निगरानी सिस्टम में भारत के मिलिट्री ऑपरेशन में मदद की है. (Photo: IAF_MCC)

शिवानी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

भारत की स्वदेशी हवाई निगरानी और टोही क्षमताओं के क्षेत्र में 25 जून को एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) आगामी 25 जून को बेंगलुरु स्थित 'सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स' में स्वदेशी हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली- 'नेत्र' (Netra AEW&C) के लिए 'फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस' की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. 

Advertisement

यह घोषणा भारतीय वायु सेना के लिए विकसित किए गए इस स्वदेशी रणनीतिक प्लेटफॉर्म के विकास, परीक्षण और परिचालन साइकिल की सफल समाप्ति का प्रतीक है. FOC मिलने का सीधा मतलब यह है कि यह सिस्टम अब युद्ध या किसी भी सैन्य संकट के दौरान पूर्ण पैमाने पर मोर्चे पर तैनात होने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रमाणित हो चुका है. 

यह भी पढ़ें: PAK में डर! पहली बार भारत ने तैनात किए 12 परमाणु हथियार तो आया ऐसा रिएक्शन

आसमान में भारत की 'तीसरी आंख' और इसकी मारक क्षमताएं

DRDO द्वारा विकसित 'नेत्र' सिस्टम को आसान भाषा में आसमान में उड़ता हुआ बेहद आधुनिक रडार और कमांड सेंटर कहा जा सकता है. यह अत्याधुनिक सर्विलांस सेंसर ब्राजीलियाई एम्ब्रेयर विमान पर फिट किए गए हैं. इस सिस्टम का मुख्य काम भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले दुश्मन के लड़ाकू विमानों, ड्रोनों, मिसाइलों और यहां तक कि समुद्री सतह पर मंडराने वाले खतरों की बहुत पहले ही टोह लेना और अर्ली वॉर्निंग जारी करना है.

Advertisement

'नेत्र' दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलों और रडार एमिशन को पकड़ने में भी माहिर है, जिससे युद्ध के समय दुश्मन की स्थिति को सटीकता से ट्रैक किया जा सकता है. यह भारतीय लड़ाकू विमानों को हवा में ही निर्देश देने और नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशन्स को संभालने में 'फोर्स मल्टीप्लायर' के रूप में काम करता है.

यह भी पढ़ें: आ रहा मौसम का महादानव अल-नीनो, क्या इसे रोक पाएगा 'इंडियन अल-नीनो'?

तीन विमानों का सफल परीक्षण और वायुसेना की बढ़ी ताकत

इस महत्वकांक्षी स्वदेशी कार्यक्रम के तहत DRDO ने वायुसेना के लिए तीन एम्ब्रेयर विमान प्लेटफॉर्मों पर स्वदेशी मिशन एवियोनिक्स और निगरानी प्रणालियों को सफलतापूर्वक इंटीग्रेट किया था. इससे पहले इन तीनों विमानों को 'इनिशियल ऑपरेशनल क्लीयरेंस' कॉन्फिगरेशन के तहत वायुसेना को सौंप दिया गया था, जहां वायुसेना के पायलटों और तकनीकी विशेषज्ञों ने वास्तविक परिचालन स्थितियों में इसके कड़े और व्यापक परीक्षण किए. 

वायुसेना की सक्रिय भागीदारी के साथ किए गए इन विकासात्मक और उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों के सफल होने के बाद ही अब इसे फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस दिया जा रहा है, जो यह साबित करता है कि इस स्वदेशी प्रणाली ने वायुसेना की सभी कठोर परिचालन आवश्यकताओं को शत-प्रतिशत पूरा किया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान-बारिश के अजीब से कॉम्बो के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन!

Advertisement

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और 'नेत्र' का रणनीतिक महत्व

वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास कुल छह हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली का बेड़ा है. इनमें से तीन बड़े विमान रूसी आईएल-76 के एयरफ्रेम हैं, जिनमें इजरायल द्वारा निर्मित 'फाल्कन' सेंसर लगाए गए हैं. वहीं, बाकी के तीन विमान DRDO द्वारा निर्मित स्वदेशी 'नेत्र' सिस्टम हैं, जिन्हें अब FOC मिलने जा रहा है. 

इस कार्यक्रम से मिले मूल्यवान अनुभव और तकनीकी ज्ञान का उपयोग DRDO अब भविष्य के अन्य अत्याधुनिक और बड़े स्वदेशी एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल कार्यक्रमों को विकसित करने में करेगा, जिससे भारतीय सेनाओं की रणनीतिक ताकत और अधिक मजबूत होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »