अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले 24 घंटों में ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हमला किया. CENTCOM (यूएस सेंट्रल कमांड) ने एक ग्राफिक जारी किया जिसमें अमेरिका के इस्तेमाल किए गए मुख्य हथियारों और सिस्टम की लिस्ट दी गई है. इन हथियारों से ईरान के 1000 से ज्यादा टारगेट पर हमला किया गया, जैसे बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स, एयर डिफेंस, नौसेना जहाज, कमांड सेंटर और IRGC ठिकाने.
यह भी पढ़ें: अब ईरान पर बरपेगा कहर... अमेरिका-इजरायल के साथ जर्मनी-ब्रिटेन-फ्रांस भी हमले में होंगे शामिल
यहां नीचे देखिए ग्राफिक्स
कौन-कौन से हथियार किए गए इस्तेमाल
बी2 स्टेल्थ बॉम्बर... यह दुनिया का सबसे एडवांस्ड स्टेल्थ बॉम्बर है. रडार से बचकर बहुत दूर तक उड़ सकता है. ईरान के अंडरग्राउंड बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स पर 2000 पाउंड के भारी गाइडेड बम गिराए. अमेरिका से सीधे उड़ान भरकर हमला किया.
LUCAS स्टेल्थ ड्रोन... LUCAS (Low-Cost Unmanned Combat Aerial System) एक सस्ता एक-तरफा अटैक ड्रोन है. ईरान के शाहेद-136 ड्रोन की कॉपी जैसा लेकिन अमेरिकी बनाया. पहली बार युद्ध में इस्तेमाल हुआ. कम कीमत में सटीक हमले करता है.
पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइल सिस्टम... पैट्रियट एक एंटी-एयरक्राफ्ट और एंटी-मिसाइल सिस्टम है. ईरान की मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकता है. ऑपरेशन में अमेरिकी बेस और जहाजों की रक्षा के लिए इस्तेमाल हुआ.
THAAD एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम... THAAD (Terminal High Altitude Area Defense) बहुत ऊंचाई पर बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराता है. ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों से बचाव के लिए तैनात किया गया.
यह भी पढ़ें: ईरान को 'पर्ल हार्बर' वाला दर्द फील करा रहा अमेरिका, 9 नेवल शिप डुबोए... देखिए सैटेलाइट तस्वीरें
P-8 मेरिटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट... P-8 पोसाइडन समुद्र पर निगरानी करने वाला विमान है. ईरान की नौसेना जहाजों और पनडुब्बियों को ट्रैक करता है। होर्मुज स्ट्रेट में इस्तेमाल हुआ.
RC-135 रेकॉनिसांस एयरक्राफ्ट... RC-135 एक जासूसी विमान है. दुश्मन की कम्युनिकेशन, रडार और सिग्नल को इंटरसेप्ट करता है. ईरान की मूवमेंट्स पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल.
MQ-9 रीपर ड्रोन... MQ-9 रीपर एक हथियारबंद ड्रोन है. लंबे समय तक उड़ सकता है. लेजर गाइडेड मिसाइल या बम गिरा सकता है. ईरान के टारगेट पर सटीक हमले के लिए इस्तेमाल हुआ.
M142 हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS)... HIMARS एक मोबाइल रॉकेट लॉन्चर है. दूर तक सटीक रॉकेट दागता है. ईरान के ग्राउंड टारगेट पर इस्तेमाल हुआ.
F-18 फाइटर जेट... F/A-18 सुपर हॉर्नेट एक मल्टीरोल फाइटर है. एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ता है. एयर टू एयर और एयर टू ग्राउंड हमले करता है. USS अब्राहम लिंकन से लॉन्च हुआ.
F-16 फाइटर जेट... F-16 फाइटिंग फाल्कन तेज और बहुमुखी फाइटर है. एयर स्ट्राइक, एयर डिफेंस और रेकॉनिसांस के लिए इस्तेमाल.
A-10 फाइटर जेट... A-10 थंडरबोल्ट II (वारथॉग) ग्राउंड अटैक के लिए मशहूर है. भारी गन और बम से दुश्मन के टैंकों और ठिकानों को नष्ट करता है.
यह भी पढ़ें: इंडियन हमले के बाद अभी सीमेंट सूखा भी नहीं, कि अफगानियों ने फिर खोद दिया PAK का नूर खान बेस
F-22 अटैक जेट... F-22 रैप्टर दुनिया का सबसे एडवांस्ड स्टेल्थ फाइटर है. एयर सुपीरियरिटी के लिए इस्तेमाल. ईरान की एयर डिफेंस को तोड़ने में मदद की.
F-35 स्टेल्थ फाइटर... F-35 लाइटनिंग II स्टेल्थ फाइटर है. कई काम कर सकता है जैसे हमला, जासूसी और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर. कैरियर से भी उड़ सकता है.
EA-18G इलेक्ट्रॉनिक अटैक एयरक्राफ्ट... EA-18G ग्राउलर दुश्मन के रडार और कम्युनिकेशन को जाम करता है. ईरान की एयर डिफेंस को कमजोर करने के लिए इस्तेमाल.
एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट (AWACS)... AWACS (जैसे E-3 सेंट्री) हवा में रहकर दुश्मन के विमानों और मिसाइलों पर नजर रखता है. पूरी ऑपरेशन की कमांड देता है.
एयरबोर्न कम्युनिकेशन रिले... यह विमान कम्युनिकेशन को रिले करता है. दूर के यूनिट्स के बीच संपर्क बनाए रखता है.
C-17 ग्लोबमास्टर कार्गो एयरक्राफ्ट ... C-17 बड़ा ट्रांसपोर्ट प्लेन है. हथियार, सैनिक और सप्लाई पहुंचाता है. ऑपरेशन के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया.
यह भी पढ़ें: क्या अब ईरान में घुसेगी अमेरिका-इजरायल की सेना... खामेनेई के खात्मे के बाद क्या होगा अगला कदम
C-130 कार्गो एयरक्राफ्ट... C-130 हर्क्यूलिस मध्यम ट्रांसपोर्ट प्लेन है. छोटे एयरफील्ड से भी उड़ सकता है। सामान और पैराट्रूपर्स ड्रॉप करता है.
रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट... KC-135 या KC-46 जैसे टैंकर प्लेन हवा में ईंधन भरते हैं. B-2 और फाइटर जेट्स को लंबी उड़ान के लिए मदद देते हैं.
रिफ्यूलिंग शिप्स... नौसेना के टैंकर जहाज समुद्र में जहाजों और प्लेन को ईंधन देते हैं. लंबे ऑपरेशन के लिए जरूरी.
न्यूक्लियर-पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर्स... न्यूक्लियर कैरियर्स जैसे USS अब्राहम लिंकन या फोर्ड क्लास. F-18, F-35 जैसे जेट्स लॉन्च करते हैं. लंबे समय तक बिना रिफ्यूल चल सकते हैं.
गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स... गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स टोमाहॉक क्रूज मिसाइल दागते हैं. ईरान के टारगेट पर दूर से हमला किया.
काउंटर-ड्रोन सिस्टम्स... ईरान के ड्रोन हमलों को रोकने के लिए इस्तेमाल. ड्रोन को जाम या मार गिराते हैं.
स्पेशल कैपेबिलिटीज...
CENTCOM ने कहा कि कुछ स्पेशल कैपेबिलिटीज हैं जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. ये शायद साइबर, स्पेस या अन्य गुप्त हथियार हैं.
यह ऑपरेशन अमेरिका और इज़राइल का संयुक्त अभियान है. ईरान की नौसेना, मिसाइल और कमांड सिस्टम को बुरी तरह नुकसान पहुंचा. ऑपरेशन जारी है और अमेरिकी सेना अलर्ट पर है.
ऋचीक मिश्रा