मोबाइल चोरी के आरोप में दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा, युवक ने किया आत्मदाह

दबंगों ने एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर बंधक बनाकर पीटा. पिटाई से आहत युवक ने खुद को आग लगा ली. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • फतेहपुर ,
  • 22 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

  • फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र की घटना
  • परिजनों की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और पुलिस विभाग के आला अधिकारी को लेकर लाख दावे करें, लेकिन धरातल पर इसमें सुधार होता नजर नहीं आ रहा. अपराधी धड़ल्ले से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो दबंग भी कानून को हाथ में लेने से नहीं हिचक रहे.

Advertisement

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है, जहां दबंगों ने एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर बंधक बनाकर पीटा. पिटाई से आहत युवक ने खुद को आग लगा ली. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस तहकीकात कर रही है.

जानकारी के अनुसार घटना जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बेरराव गांव की है. गांव में एक मोबाइल चोरी होने पर दबंगों ने युवक को पकड़ लिया. उसके ऊपर चोरी का आरोप लगाकर दबंगो ने बंधक बनाकर तीन दिन तक मारा-पीटा. इसी बीच युवक उनके चंगुल से किसी तरह निकल भागा और अपने ऊपर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली. वह अपने साथ मारपीट की घटना से काफी आहत था.

उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ा

आग का गोला बने युवक को देख ग्रामीणों ने 108 हेल्पलाइन से एम्बुलेंस बुला उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. चिकिस्तकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान ने दम तोड़ दिया.

Advertisement

ननिहाल में रहता था मृतक

बताया जाता है कि युवक अपनी ननिहाल में रहता था. मृतक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है. पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि की और कहा कि एक महिला ने अपने पति के साथ के आरोप में मारपीट किए जाने की तहरीर दी है. तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. डीएसपी श्रीपाल यादव ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement