उन्नाव गैंगरेप: पीड़िता के पिता का आखिरी वीडियो, एक-एक गुनहगार का बताया नाम

लड़की के पिता ने अपने वीडियो में उनकी पिटाई करने वालों में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह और दूसरे साथियों का नाम लिया है.

Advertisement
पीड़िता के पिता पीड़िता के पिता

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 11 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST

उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें हर रोज बढ़ती जा रही हैं. उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इस बीच पीड़िता के पिता का एक वीडियो 'आजतक' के हाथ लगा है, जिसे उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है.

विधायक के भाई पर पीटने का आरोप

इस वीडियो में गैंगरेप पीड़ित लड़की के पिता ने पिटाई करने वाले सभी आरोपियों का नाम बताया है. लड़की के पिता ने अपने वीडियो बयान में मारने वालों में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई और दूसरे साथियों का नाम लिया है.

Advertisement

पुलिस भी घेरे में

यही नहीं, पीड़ित ने बताया कि कितना बुरी तरह से उसकी पिटाई की गई. इस वीडियो से पुलिस की भी मुसीबत बढ़ने वाली है. वीडियो में पीड़ित साफ कहते नजर आ रहे हैं कि पुलिस के सामने विधायक के भाई अपने 4 गुंडों के साथ मिलकर उन्हें पीटते रहे, लेकिन पुलिस ने अतुल सिंह के गुंडों को नहीं रोका.

वीडियो में विधायक का भी जिक्र

पीड़ित ने इस वीडियो में विधायक पर गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित ने बताया है कि कुलदीप सिंह उनकी लड़की पर रेप के मामले में शांत रहने के लिए दबाव बना रहे थे. लेकिन जब लड़की ने बात नहीं मानी तो फिर विधायक के इशारे पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई.

इस बीच इस मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया है. गुरुवार को चीफ जस्टिस सुनवाई करेंगे और यूपी सरकार को पूरी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.

Advertisement

क्या है मामला

गौरतलब है कि पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ 4 जून 2017 को बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर और उनके साथियों ने किया था. एक महिला विधायक के पास उसे लेकर गई थी. उन्होंने बीजेपी विधायक से रेप का विरोध किया, तो उसने परिवार वालों को मारने की धमकी दी और अब उसके पिता को इन लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »