दंतेवाड़ा नक्सली हमले पर बड़ा खुलासा, लीक हुई थी CRPF के मूवमेंट की खबर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को हुए हमले के बारे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बड़ा खुलासा किया है. सीआरपीएफ का मानना है कि दंतेवाड़ा में उसके कर्मियों की आवाजाही से जुड़ी जानकारी ‘‘लीक’’ हुई थी.

Advertisement
सीआरपीएफ अब जासूसों की तलाश कर रही है सीआरपीएफ अब जासूसों की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • दंतेवाड़ा,
  • 31 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को हुए हमले के बारे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बड़ा खुलासा किया है. सीआरपीएफ का मानना है कि दंतेवाड़ा में उसके कर्मियों की आवाजाही से जुड़ी जानकारी ‘लीक’ हुई थी. जासूसों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

दंतेवाड़ा जिले के मेलावाड़ा गांव में बुधवार को घातक बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ था. जिसमें इस अर्धसैन्य बल के सात जवान शहीद हो गए थे. दरअसल वहां, नक्सलियों ने टाटा-709 मिनी ट्रक को विस्फोट कर उड़ा दिया था. के जवान इस वाहन में सवार होकर जवान एक शिविर से दूसरे शिविर जा रहे थे.

Advertisement

सीआरपीएफ के अधिकारियों का मानना है कि जानकारी लीक करने वाला जासूस इस बल के भीतर का भी हो सकता है और बाहर का भी. अब जानकारी लीक करने वालों की तलाश की जा रही है.

सीआरपीएफ के महानिदेशक के. दुर्गा प्रसाद ने बताया कि यह तय है कि उनकी आवाजाही से जुड़ी जानकारी लीक हुई थी. कहीं न कहीं या किसी न किसी स्तर पर ऐसा ही हुआ है. जवानों की आवाजाही औचक और अभियान से परे थी और इसलिए सभी जवान सादे कपड़ों में थे.

डीजी ने कहा कि वे इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. बुधवार को ने घातक बारूदी सुरंग विस्फोट किया था. जिसमें सीआरपीएफ के सात जवान मारे गए थे. माओवादी हिंसा से बेहद प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में इस विस्फोट के कारण सड़क में चार फुट गहरा गड्ढा हो गया था.

Advertisement

बीती देर रात छत्तीसगढ़ पहुंचे महानिदेशक मेलावाड़ा गांव के पास विस्फोट स्थल पर गए. और उन्होंने पूरे इलाके का दौरा किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों से उनके जवानों का मनोबल नहीं गिरेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »