दिल्ली: एक करोड़ की लूट को अंजाम देने निकले थे 4 बदमाश, एनकाउंटर के बाद दबोचे गए

पुलिस ने जैसे ही उन बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, तो चोरों ने पिस्टल निकाल ली. इनमें से एक ने एसएचओ लाजपत नगर को टारगेट कर एक गोली भी चला दी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में चारों चोर (Photo- Aajtak) पुलिस की गिरफ्त में चारों चोर (Photo- Aajtak)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2020,
  • अपडेटेड 12:28 AM IST

  • एनकाउंटर के बाद पकड़े गए 4 शातिर लुटेरे
  • 1 करोड़ रुपये की लूट की रची थी साजिश
  • बदमाशों के पास से लूट के 14 मोबाइल मिले

साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने गुरुवार की आधी रात एक एनकाउंटर के बाद 4 शातिर लटेरों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, ये चारों एक करोड़ की लूट की साजिश रचने के बाद लाजपत नगर इलाके में रिंग रोड के पास इकट्ठे हुए थे और वहीं से चारों लूट के लिए निकलने वाले थे, लेकिन पुलिस ने लूट से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पकड़ में आए बदमाशों के पास से दो ऑटोमेटिक पिस्टल और 2 देसी तमंचे बरामद किए गए हैं. पुलिस को एक मुखबिर के जरिए पता लगा था कि 4 शातिर बदमाश जो कि कई वारदातों में शामिल रहे हैं, वे सभी एक करोड़ रुपये की लूट की साजिश रच रहे हैं और गुरुवार की रात लूट को अंजाम भी देंगे. इस जानकारी पर पुलिस ने जब जांच की तो उन्हें खबर मिली कि 4 बदमाश लाजपत नगर के विनोबा पूरी मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद हैं.

एक चोर ने एसएचओ पर चलाई गोली

पुलिस के पास ये भी खबर थी कि आरोपी हथियार लिए हैं, इसलिए पुलिस की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची. मौके पर पुलिस को 4 बदमाश जिनमें से 2 बाइक पर और 2 स्कूटी पर बैठे थे, वो नजर आए. पुलिस ने जैसे ही उन बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, तो चोरों ने पिस्टल निकाल ली. इनमें से एक ने एसएचओ लाजपत नगर को टारगेट कर एक गोली भी चला दी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया.

Advertisement

बाद में पुलिस ने चारों को मौके से ही पकड़ लिया. चारों की पहचान टीपू सुल्तान, इस्माइल, जाकिर और छोटू के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक, इस गैंग की अब तक 7 मामलों में शामिल होने की जानकारी मिली है. इनके पास से लूट के 14 मोबाइल फोन मिले हैं.

पूछताछ में टीपू सुल्तान ने पुलिस को बताया कि उन्हें 2 दिन पहले जानकारी मिली थी कि एक व्यापारी के पास घर में एक करोड़ रुपये हैं, जब जानकारी पुख्ता हो गई तो आरोपियों ने गुरुवार की रात लूट की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस को भनक लग गई और 4 बदमाश धरे गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement