यूपीः खेत में नाबालिग लड़की संग गैंगरेप, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग लड़की को तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया. एक खेत में सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • शाहजहांपुर,
  • 31 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग लड़की को तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया. एक खेत में सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है.

शाहजहांपुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बुधवार की शाम शौच के लिये बाहर जा रही थी. आरोप है कि रास्ते में राय खेड़ा निवासी राजवीर, सोहनलाल और टाइगर नामक युवकों ने लड़की को पकड़ लिया और पास ही खेत में खींच ले गए.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी का आरोप है कि वे तीनों युवक उसे खेत के बीच में ले गए और वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए.

वारदात के काफी देर बाद पीड़ित लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची. उसने वहां परिजनों को आपबीती बताई. जिसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए. इसके बाद परिजन लड़की को लेकर फौरन पुलिस थाने पहुंचे और मामले की तहरीर पुलिस को दी.

पुलिस ने देर रात का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. अभी तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है. लड़की को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement