नोएडाः लूट का विरोध किया तो मार दी गोली, एक की मौत

शनिवार की देर रात करीब 3.0 बजे विकी गुप्ता और श्रीनिवास प्रजापति मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे. तभी दो बाइक पर सवार 4 बदमाश वहां आए और उनका बैग लूटने की कोशिश की. विकी ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने गोलियां चला दीं.

Advertisement
मृतक श्रीनिवास प्रजापति मृतक श्रीनिवास प्रजापति

तनसीम हैदर / पुनीत शर्मा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नोएडा,
  • 03 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

नोएडा में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. शनिवार की देर रात बदमाशों ने नोएडा के सेक्टर 71 में मोटरसाइकिल से घर जा रहे दो लोगों को लूटने की कोशिश की. उन्होंने जब बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

गोली लगने से घायल एक व्यक्ति ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी और घरवालों को भी फोन कर घटना के बारे में बताया. मौके पर पहुंची पुलिस ने विकी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब 3.0 बजे विकी गुप्ता और श्रीनिवास प्रजापति मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे. तभी दो बाइक पर सवार 4 बदमाश वहां आए और उनका बैग लूटने की कोशिश की. विकी ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने गोलियां चला दीं.

बचने के लिए गए. हालांकि उसे भी गोलियां लगीं. बदमाश उनका बैग लेकर फरार हो गए. विकी के कॉल पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. विकी ने पुलिस को बताया कि श्रीनिवास पैसों को बचाने के लिए भाग गया था.

परिवार वालों ने पुलिस से श्रीनिवास की तलाश करने का अनुरोध किया. हालांकि रही. एक घंटे बाद जब तलाश शुरू की गई तो श्रीनिवास पास ही सर्विस लेन में घायल अवस्था में मिले.

गंभीर रूप से घायल श्रीनिवास को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कैलाश हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. हालांकि कैलाश हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »