हापुड़ रेप केस: आरोपी का पोस्टर जारी, 50 हजार का इनाम घोषित

पुलिस ने आरोपी का पोस्टर जारी किया है. यूपी पुलिस द्वारा जारी किए गए पोस्टर के अनुसार जो भी आरोपी दलपत सिंह की सूचना देगा, उसे 50 हजार का नकद इनाम मिलेगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 1:58 AM IST

  • हापुड़ में 6 साल की बच्ची से रेप का मामला
  • पुलिस ने जारी किया आरोपी का पोस्टर

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 6 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी का पोस्टर जारी किया है. यूपी पुलिस द्वारा जारी किए गए पोस्टर के अनुसार जो भी आरोपी दलपत सिंह की सूचना देगा, उसे 50 हजार का नकद इनाम मिलेगा.

Advertisement

हापुड़ में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले दलपत सिंह की तलाश में अमरोहा जिले के महमूदपुर गांव के जंगलों में पुलिस और ग्रामीणों की ज्वाइंट कांबिंग की जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है. आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. कांबिंग के दौरान डॉग स्क्वायड से लेकर तमाम आधुनिक तरीके अपनाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

हापुड़ जिले में 6 वर्षीय बच्ची से हैवानियत करके आरोपी अपने गांव में छुप गया था. जैसे ही हापुड़ पुलिस आरोपी की तलाश में गांव पहुंची तो वह गांव से भागकर जंगल में छिप गया. हापुड़ पुलिस ने अब आरोपी पर 50,000 का इनाम घोषित कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »