लड़की का फोन छीनकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीटकर मार डाला

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में युवती से फोन और सोने की चेन छीनने वाले आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई. भीड़ ने आरोपी को पकड़कर मंगोलपुरी थाने के पास ही उसकी जमकर पिटाई की थी.

Advertisement
भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा था भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा था

चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में युवती से फोन और सोने की चेन छीनने वाले आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई. भीड़ ने आरोपी को पकड़कर मंगोलपुरी थाने के पास ही उसकी जमकर पिटाई की थी. पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है.

मृतक आरोपी का नाम रमेश (20) था. के मुताबिक, 12 जुलाई की रात वह अपनी बहन के साथ मंगोलपुरी इलाके से घर की ओर लौट रही थी. इसी बीच रास्ते में एक स्कूटर पर सवार होकर आए दो युवकों ने चाकू की नोक पर उनका फोन और सोने की चेन छीन ली.

Advertisement

दोनों बहनों ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों के दो और साथी वहां आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे. पीड़िताओं के शोर मचाने पर एक आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद लोगों ने आरोपी रमेश को पकड़ लिया, जबकि तीन बदमाश भागने में सफल रहे.

भीड़ ने रमेश की की. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ के चंगुल से उसे छुड़ाया और अस्पताल ले गई. इलाज के दौरान ही रमेश की मौत हो गई. पुलिस ने रमेश की मौत के मामले में FIR दर्ज कर ली है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ बयान देने की बात कह रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »