शातिर लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़, 150 वारदातों को दे चुका था अंजाम

यह गैंग इतना शातिर था कि लूट की किसी भी वारदात से पहले गैंग के दो साथी इलाके की रेकी करते थे. यह गैंग बाइक से लूटपाट करता था. ये भीड़ भरे बाजार में भी लूटपाट करने से नहीं हिचकते थे.

Advertisement
बाइक से लूट की वारदात को अंजाम देता था यह गैंग बाइक से लूट की वारदात को अंजाम देता था यह गैंग

हिमांशु मिश्रा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नोएडा,
  • 04 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST

नोएडा पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक ऐसे शातिर लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़ हुा है, जिस पर 150 लूट की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है. यह गैंग इतना शातिर था कि लूट की किसी भी वारदात से पहले गैंग के दो साथी इलाके की रेकी करते थे. पुलिस ने बदमाशों के पास से दो मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, 13,000 रुपये और 17 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

Advertisement

नोएडा के SP सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इन बदमाशों ने पूछताछ में अब तक 150 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है. अभी आगे भी इनसे पूछताछ की जा रही है कि इन सबने लूट का माल कहां ठिकाने लगाया है.

पिछले कुछ दिनों में नोएडा में खासकर सेक्टर 18, 20 और 25 के इलाकों में लूटपाट और छीना-झपटी के मामले काफी बढ़ गए थे. हर रोज एक-एक थाने में दर्जनों लूटपाट की शिकायत लेकर पहुंचे रहे थे. इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई जो इन लुटेरों की तलाश में जुट गई.

पुलिस को जो जानकारी मिली थी, उसके मुताबिक यह गैंग बाइक से लूटपाट करता था. ये भीड़ भरे बाजार में भी लूटपाट करने से नहीं हिचकते थे. पुलिस ने पहले भी इस गैंग को पकड़ने के लिए जाल बिछाए और कई जगह बैरिकेटिंग की, लेकिन ये पकड़ में नहीं आ रहे थे.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि वारदात से पहले गैंग के दो बदमाश थे और बाकायदा अपने साथियों को जानकारी देते थे कि किस तरफ पुलिस ने बैरिकेटिंग की है और किस तरफ रास्ता साफ है. लुटेरों के पास से चार धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं.

पुलिस को हाल ही में एक मुखबिर से सूचना मिली कि रविवार देर शाम ये बदमाश सेक्टर 19 में किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घेरेबंदी कर दी. रविवार की रात करीब 8.0 बजे पुलिस ने इन बदमाशों को एक स्कूटी और चार बाइक पर आते देखा. पुलिस ने फौरन सभी बदमाशों को दबोच लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »