नोएडा: पार्क में लड़की के साथ गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

नोएडा में एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. लड़की के दोस्त ने उसे नौकरी के लिए पार्क में बुलाया था. लड़की बुधवार रात को फेज थ्री इलाके में एफएनजी के पास पार्क में पहुंची तो वहां पर मौजूद 6 लोगों ने पहले उसके दोस्त को मारपीट कर भगा दिया. इसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. 

Advertisement
लड़की से गैंगरेप (प्रतीकात्मक फोटो- Aajtak) लड़की से गैंगरेप (प्रतीकात्मक फोटो- Aajtak)

अरविंद ओझा

  • नोएडा,
  • 15 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

  • नोएडा में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
  • आधा दर्जन युवाओं ने किया गैंगरेप
  • 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के नोएडा से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. नौकरी दिलाने के नाम युवति के साथ आधा दर्जन युवकों गैंगरेप को अंजाम दिया. ये मामला बुधवार (13 नवंबर) रात की है.

लड़की के दोस्त ने उसे नौकरी के लिए पार्क में बुलाया था. लड़की बुधवार रात को फेज थ्री इलाके में एफएनजी के पास पार्क में पहुंची तो वहां पर 6 लोग मौजूद थे. उन युवकों नेपहले लड़की के दोस्त को मारपीट कर वहां से भगा दिया. इसके बाद आधा दर्जन युवकों ने मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. 

Advertisement

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

रेप का अन्य मामला

वहीं, . गुरुग्राम के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की के साथ रेप किया गया और जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया गया और अब उसे धमकी भी मिली. जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने जब पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. 24 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात एक साल पहले कादीपुर के रहने वाले कालीदास से हुई थी.

इसके बाद जब दोनों की दोस्ती हुई तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाया. आरोप है कि युवती ने जब आरोपी से गर्भवती होने का जिक्र किया तो उसने गर्भपात करवा दिया. इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी भी देने लगा. पीड़िता की शिकायत पर गुरुग्राम महिला थाना (पूर्व) ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »