नोएडा: शराब के नशे में धुत युवकों ने की गार्ड्स की पिटाई, घटना सीसीटीवी में कैद

हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया. आरोपियों ने पुलिस से भी बदतमीजी की. घटना सोसाइटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई.

Advertisement
घटना सीसीटीवी में कैद घटना सीसीटीवी में कैद

पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2020,
  • अपडेटेड 1:41 AM IST

  • नोएडा के सेक्टर 74 स्थित केपटाउन सोसाइटी का मामला
  • नशे में धुत युवकों ने गार्ड्स को पीटा, सामान को पहुंचाया नुकसान

दिल्ली से सटे नोएडा में शराब के नशे में धुत रईसजादों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. मामला नोएडा के सेक्टर 74 स्थित केपटाउन सोसाइटी का है. मंगलवार रात शराब के नशे में धुत रईसजादे सोसाइटी से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे. गार्ड्स ने उनको मना किया कि अभी नाईट कर्फ्यू है आप बाहर नहीं जा सकते. इतने में इन रईसजादों ने गार्ड्स को पीटना शुरू कर दिया और वहां पर रखे तमाम सामानों को भी नुकसान पहुंचाया.

Advertisement

हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया. आरोपियों ने पुलिस से भी बदतमीजी की. घटना सोसाइटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई.

ये भी पढ़ें-

सीसीटीवी फुटेज से मालूम पड़ता है कि किस तरह से शराब के नशे में धुत युवकों ने लाठी डंडे लेकर तोड़फोड़ की. हंगामा बढ़ने के बाद सोसाइटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन बताया जाता है कि इन लड़कों ने पुलिस से भी बदतमीजी की.

ये भी पढ़ें-

हालांकि, निवासियों की शिकायत के बाद थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »