यूपीः नोएडा में दहेज की खातिर दो विवाहिताओं की हत्या

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में दहेज की खातिर दो महिलाओं को कत्ल कर दिए जाने की घटनाएं सामने आई हैं. दोनों ही मामलों में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. मामलों की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement
पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन कर रही है पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर

  • नोएडा,
  • 25 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में दहेज की खातिर दो महिलाओं को कत्ल कर दिए जाने की घटनाएं सामने आई हैं. दोनों ही मामलों में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. मामलों की जांच शुरू कर दी गई है.

हत्या की दोनों घटनाएं नोएडा के अलग- अलग थाना क्षेत्रों की हैं. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनीति सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय ललिता की शादी थाना जारचा क्षेत्र के सुरसतपुर गांव निवासी बलदेव के साथ हुई है. शुक्रवार की रात को संदिग्ध हालात में अचानक ललिता की मौत हो गई.

Advertisement

मौत की ख़बर लगते ही ललिता के परिजन थाना जारचा पहुंच गए और इस मामले में ललिता के पति बलदेव, जेठ, जेठानी और ससुर को नामजद करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया.

उधर, दूसरी घटना थाना सूरजपुर क्षेत्र की है. जहां पिंकी नामक महिला खेड़ी गांव में ब्याही थी. शुक्रवार को पिंकी अपनी ससुराल में मृत पाई गई. संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत की ख़बर परिजनों को लगी तो वे सकते में आ गए.

पिंकी घरवालों ने इस संबंध में मृतका के पति नितिन, ससुर कर्मवीर, सास मुकेश और ननद नीलम को नामजद करते हुए थामे पर का मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »