दिल्लीः रोबोट बनाने की चाहत में राष्ट्रीय खिलाड़ी बन गया लुटेरा

उसने इसे लेकर डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक से बात भी की थी, रोबोटिक्स के शौक को पूरा करने के लिए ही सिद्धार्थ ने क्राइम की दुनिया में कदम रखा क्योंकि रोबोट बनाने के लिए उसे काफी ज्यादा पैसों की जरूरत थी.

Advertisement
रोबोट बनाना चाहता है सिद्धार्थ रोबोट बनाना चाहता है सिद्धार्थ

चिराग गोठी / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

लुटेरों का बड़ा गैंग चलाने वाले दो ताइक्वांडो खिलाड़ियों समेत 5 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी नेशनल लेवल का खिलाड़ी रह चुका है. जल्द अमीर बनने की चाहत में यह लोग अपराध के रास्ते पर निकल पड़े.

ताइक्वांडो में नेशनल खेल चुके इस खिलाड़ी का नाम सिद्धार्थ है, जो दिल्ली के विकासपुरी इलाके का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थ ने में कई मेडल जीते हैं और वह एक दूसरे ताइक्वांडो प्लेयर गौरव के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था.

Advertisement

डीसीपी क्राइम भीष्म सिंह ने बताया कि ताइक्वांडो के अलावा सिद्धार्थ की रोबोटिक्स में भी काफी दिलचस्पी है. उसने रोबोटिक्स में डिप्लोमा भी किया है. उसने इसे लेकर डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक से बात भी की थी, रोबोटिक्स के शौक को पूरा करने के लिए ही सिद्धार्थ ने क्राइम की दुनिया में कदम रखा क्योंकि रोबोट बनाने के लिए उसे काफी ज्यादा पैसों की जरूरत थी.

सिद्धार्थ और गौरव के साथ पुलिस ने गैंग के तीन अन्य लोगों को भी किया है. यह तीनों अपराधी प्रवृत्ति के हैं. जून-जुलाई में ही वह लोग जेल से रिहा हुए हैं. इस गिरोह के अभी चार लोग फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है. यह गिरोह अभी तक 12 से ज्यादा लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुका है.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »