सीरियाः आईएस की बमबारी में मारे गए सौ से ज्यादा लोग

आईएसआईएस के हमले से एक बार फिर सीरिया दहल गया. वहां सिलसिलेवार बम धमाकों में करीब सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.

Advertisement
आईएसआईएस ने हमले के लिए कार बम का इस्तेमाल किया आईएसआईएस ने हमले के लिए कार बम का इस्तेमाल किया

परवेज़ सागर / BHASHA

  • दमिश्क,
  • 23 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

अमेरिका की ओर से संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच सीरिया में आईएसआईएस ने एक बार फिर कई बम धमाके किए. इन धमाकों में करीब सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए.

ब्रिटेन आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स ने कहा कि अल-जहारा जिले में अलग अलग जगहों पर हमले के लिए ने दो कार बम का इस्तेमाल किया. भीड़ भीड़ इलाके में हुए इस कार बम हमले में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई.

Advertisement

इसी तरह सीरिया की राजधानी के दक्षिण में एक शिया धार्मिक स्थल के पास एक कार बम विस्फोट और उसके बाद हुए सिलसिलेवार में सोमवार को कम से कम 62 लोग मारे गए. जबकि कई लोगों को घायल हो जाने की खबर है.

एक सरकारी प्रसारण एजेंसी ने बताया कि एक कार बम और दो आत्मघाती हमलों से सैयदा जैनब धर्म स्थल का इलाका दहल उठा, जिसमें तकरीबन 62 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए है. सुरक्षा बलों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

उधर, अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि संघर्ष विराम की शर्तों को लेकर अंतरिम समझौते पर सहमति बन गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement