सोशल मीडिया पर योगी सरकार और मंत्री मोहसिन रजा पर की अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज

एफआईआर में राष्ट्र द्रोह, मान हानि, उपद्रव एवं दंगा भड़काने के साथ-साथ आईटी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. लखनऊ में युवक के ऊपर यह एफआईआर ठाकुरगंज पुलिस थाने में दर्ज हुई है.

Advertisement
यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा (फाइल फोटो) यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 14 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

  • लखनऊ समेत कई जिलों में दर्ज की गयी है एफआईआर
  • लखनऊ में ठाकुरगंज में युवक पर दर्ज हुई है FIR

यूपी की योगी सरकार और प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के तमाम जिलों में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक लखनऊ, उन्नाव, अमेठी और अमरोहा के अलावा कुछ और जिलों में भी एफआईआर दर्ज करायी गयी है.

Advertisement

एफआईआर में राष्ट्र द्रोह, मान हानि, उपद्रव एवं दंगा भड़काने के साथ-साथ आईटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. लखनऊ में युवक के ऊपर यह एफआईआर ठाकुरगंज पुलिस थाने में दर्ज हुई है. ठाकुरगंज के ही रहने वाले एक युवक हसन वसीम ने सैय्यद एहतिशाम रिजवी पर एफआईआर दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें:

एफआईआर में कहा गया है कि 12 अगस्त को फेसबुक, वॉट्सऐप और यू-ट्यूब पर सैय्यद एहतिशाम रिजवी की पोस्ट देखने को मिली थी. इसके अलावा फेसबुक लाइव और एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें रिजवी ने केंद्र और यूपी सरकार के कामकाज पर टिप्पणी की थी.

इसके अलावा एफआईआर में यह भी कहा गया है कि एहतिशाम रिजवी ने यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा के लिए बहुत ही गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. रिजवी ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर भी अपशब्द कहे. एफआईआर के मुताबिक रिजवी का यह कृत्य सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है. उसने राष्ट्र विरोधी काम किया है और लोकतांत्रिक ढंग से चुनी नीतियों का उल्लंघन करने का अपराध किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement