एसिड से मौत, बिना पोस्टमार्टम ले गए शव... अब कब्र से निकाली गई नीलोफर की लाश

मध्य प्रदेश के खरगोन में एसिड पीने के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जल्दबाजी में बिना पोस्टमार्टम के शव को दफनाने का आरोप लाया. शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Advertisement
कब्र से निकाला गया नीलोफर का शव कब्र से निकाला गया नीलोफर का शव

उमेश रेवलिया

  • खरगोन,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय में मोहन टॉकीज क्षेत्र में एक विवाहिता की एसिड पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की हो गई. मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों की शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर एक दिन पहले दफनाए गए शव को कब्रिस्तान से बाहर निकाला गया. 

Advertisement

तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार किया गया और फिर शव को पोर्सटमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. शव का पोस्टमार्टम किया गया. पुलिस ने मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान नीलोफर के रूप में हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उनकी मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा. 

नीलोफर के भाई फरहान शेख और मां आयशा ने बताया कि शनिवार दोपहर तकरीहन डेढ़ से दो बजे के बीच उन्हें सूचना मिली कि नीलोफर ने एसिड पी लिया है. परिजनों ने बताया कि उसे फौरन इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन कसरावद गांव के पास उनकी मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें: तलवार-छुरी से किए ताबड़तोड़ वार, अहमदाबाद में 8-10 बदमाशों ने बीच सड़क युवक की बेरहमी से हत्या

Advertisement

नीलोफर के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल में उन पर दबाव बनाया गया और कुछ कागजी हस्ताक्षर कराए गए. परिजनों का ये भी आरोप है कि पोस्टमार्टम किए बिना ही शव को घर ले जाया गया और बाद में दफन कर दिया गया. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की जांच करेगी. 

कोतवाली सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिरसाठ ने बताया कि रविवार को एसडीएम के आदेश पर कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस दौरान तहसीलदार जागर रावत और थाना प्रभारी बीएल मंडलोई भी मौजूद थे. नीलोफर के मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष ने जल्दीबाजी में शव को दफन कर दिया. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »