नाबालिग से रेप केस में गिरफ्तार SI पंकज जैन को शिवराज ने किया बर्खास्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आबकारी के सब इंसपेक्टर पंकज जैन को बर्खास्त कर दिया गया है. पंकज जैन पर उज्जैन में एक नाबालिग लड़की के साथ साल भर रेप करने का आरोप है. इस मामले में पंकज जैन को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

हेमेंद्र शर्मा

  • भोपाल,
  • 22 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

  • आरोपी पंकज जैन को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था
  • मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी को बर्खास्त किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आबकारी विभाग में तैनात सब इंस्पेक्टर पंकज जैन को बर्खास्त कर दिया गया है. पंकज जैन पर उज्जैन में एक नाबालिग लड़की के साथ साल भर रेप करने का आरोप है. इस मामले में पंकज जैन को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने अपनी निर्धारित कैबिनेट बैठक से पहले कहा, 'हमने नाबालिग से रेप के आरोपी एक्साइज सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है और इस मामले में अब कोई विभागीय जांच नहीं होगी.'

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आबकारी उप निरीक्षक पंकज जैन को उज्जैन पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया गया था. आरोपी घर में काम करने वाली 17 साल की नौकरानी को 11 महीने से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. आरोपी द्वारा किशोरी के अश्लील वीडियो भी बनाए थे. पंकज जैन को उज्जैन के नीलगंगा थाना पुलिस ने होटल मधुबन से गिरफ्तार किया था.

किशोरी ने सोमवार को सीएसपी डॉ रजनीश कश्यप के पास शिकायत की थी कि पंकज जैन उसके साथ 10-11 महीनों से दुष्कर्म कर रहा था, कई बार उसने घर पर और होटल में संबंध बनाए हैं. इसके अलावा किशोरी के अश्लील वीडियो भी पंकज जैन ने बना रखे थे. पंकज जैन अश्लील वीडियो भेज कर किशोरी के साथ उसी तरह संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था.

Advertisement

परेशान होकर किशोरी ने सीएसपी से मामले की शिकायत की थी. अगले दिन आरोपी ने पीड़िता को होटल में बुलाया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »