कोलकाता: 3 करोड़ रुपये के संदिग्ध यूरेनियम के साथ 5 गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने गुरुवार की रात कथित तौर पर 3 करोड़ रुपये का रेडियो एक्टिव यूरेनियम साथ ले जाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर / खुशदीप सहगल

  • कोलकाता,
  • 06 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

कोलकाता पुलिस ने गुरुवार की रात कथित तौर पर 3 करोड़ रुपये का रेडियो एक्टिव यूरेनियम साथ ले जाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग की टीम ने पकड़े गए संदिग्धों के पास से उच्च रेडियो एक्टिव क्षमता वाला यूरेनियम ज़ब्त किया है.

गिरफ्तार किए गए पांचों लोग मध्य कोलकाता के मैंगो लेन में इकट्ठा थे. इनकी पहचान बसंत सिंह, जावेद मियांदाद, एसके मुगल, यूनुस बिस्वास, और शाहजहां मोंडल के तौर पर हुई है. इनके पास से सफेद प्लास्टिक का किया गया.

Advertisement

पैकेट पर ‘यूरेनियम’ लिखा होने के साथ बैच नंबर ‘14617071’ भी अंकित था. पैकेट पर निर्माण तिथि 03.06.2017 और एक्सपॉयरी तिथि 28.10.2020 भी दर्शाई गई थी.

जावेद मियांदाद बीरभूम जिले का रहने वाला है. मुगल का संबंध पूर्वी मिदनापोर से और शाहजहां का उत्तरी 24 परगना से बताया गया है. वहीं यूनुस और बसंत मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने ज़ब्त किए पैकेट को विश्लेषण के लिए सेंट्रल फॉरेन्सिक लैबोरेट्री को भेजा है.

पाउडर जैसे तत्व के साथ पुलिस ने राज्य वन विभाग के फर्जी नियुक्ति पत्र भी किए गए लोगों के पास से पकड़े हैं. पांचों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो हफ्ते की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »