US: भारतीय मूल के लड़के की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में 17 वर्षीय एक भारतीय मूल के सिख लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी गई. हत्या की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब सिख किशोर अपने काम से लौट रहा था. वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • सान फ्रांसिस्को,
  • 15 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

अमेरिका में 17 वर्षीय एक भारतीय मूल के सिख लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी गई. हत्या की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब सिख किशोर अपने काम से लौट रहा था. वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह सनसनीखेज कत्ल की वारदात कैलिफोर्निया के कैंडिस्की वे में हुई. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि हाई स्कूल का छात्र गुरनूर सिंह नाहल जब काम पर से लौट रहा था, तभी उसे मार दी गई. वारदात ठीक उसके घर के गैराज के सामने हुई.

Advertisement

सीबीएस लोकल न्यूज ने उनके चाचा तेजिंदरजीत सिंह के हवाले से बताया कि वे इस तरह की घटना की कल्पना नहीं कर सकते हैं. अब वे बहुत गमगीन हैं. नाहल की दादी ने उसे गैराज में पड़ा देखा था. वह मदद के लिए चिल्लाईं लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर घंटों जांच की और चश्मदीदों से मदद मांगी. लेकिन अभी तक पुलिस भी के पीछे का मकसद पता नहीं कर पाई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »