मेरठ: अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध हथियार की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी संख्या में अधबने तमंचे और तमंचा बनाने के औजारों के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण चीजें भी बरामद की हैं.

Advertisement
अवैध हथियार बरामद (फाइल फोटो) अवैध हथियार बरामद (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • मेरठ,
  • 06 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

  • 12 बोर के 7 तमंचों समेत कई हथियार बरामद
  • गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कई केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस इन दिनों अवैध हथियार बनाने वालों के खिलाफ मुहिम चला रखी है. कुछ दिन पहले शस्त्र बनाने की बड़ी फैक्ट्री का खुलासा हुआ था. इसी कड़ी में शनिवार को थाना परीक्षितगढ़ अंतर्गत पुलिस ने एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जिसमें तमंचा समेत अन्य अवैध हथियार बनाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया.

Advertisement

पुलिस ने अवैध हथियार की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी संख्या में अधबने तमंचे और तमंचा बनाने के औजारों के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण चीजें भी बरामद की हैं. पुलिस अधीक्षक देहात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसएसपी के निर्देशानुसार सीओ सदर देहात और परीक्षितगढ़ थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खजूरी के पास चल रही अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया.

भारी संख्या में अवैध हथियार बरामद

पुलिस ने दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने वहां से 7 तमंचे 12 बोर के, कई अन्य तमंचे, पंखा, भट्टी, आरी ब्लेड, कोयला और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि मौके से पकड़े गए अभियुक्तों पर करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं, जबकि एक शख्स पर करीब 5 मुकदमे दर्ज हैं.

Advertisement

नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस दोनों की कुंडली खंगालने में लगी है कि आखिर इनके खिलाफ और कहां-कहां के मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि तमंचा बनाने के बाद उनकी सप्लाई मेरठ के अलावा दूसरे शहरों और प्रदेशों में भी करते थे. साथ ही उनके नेटवर्क के बारे में पता लगाने को कोशिश कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »