दिल्लीः नया साल मनाने ससुराल आए दामाद का पत्नी के सामने मर्डर

राजधानी दिल्ली में रविवार शाम झगड़े के दौरान सरेराह एक युवक की उसकी पत्नी के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई. कथित तौर पर वारदात को एक 17 साल के युवक ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया. मृतक युवक अपनी ससुराल में नया साल मनाने के लिए आया था.

Advertisement
गोल घेरे में मृतक सुमित गोल घेरे में मृतक सुमित

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

राजधानी दिल्ली में रविवार शाम झगड़े के दौरान सरेराह एक युवक की उसकी पत्नी के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई. कथित तौर पर वारदात को एक 17 साल के युवक ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया. मृतक युवक अपनी ससुराल में नया साल मनाने के लिए आया था. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

मामला दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके का है. युवक की पहचान सुमित (23 वर्ष) के रुप में की गई. परिजनों के मुताबिक, बीते 6 नवंबर को ही सुमित की कल्याणपुरी की रहने वाली ललिता के साथ शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ललिता मायके आ गई थी. रविवार को सुमित नया साल मनाने अपनी ससुराल आया था. परिजनों की मानें तो रविवार शाम थाने से महज कुछ दूरी पर सुमित का तीन युवकों के साथ झगड़ा हो गया. उस वक्त ललिता सुमित के साथ थी.

Advertisement

झगड़ा इतना बढ़ा कि एक नाबालिग आरोपी ने पत्नी के सामने ही सुमित की गर्दन पर चाकू से दो बार वार कर दिया. वारदात के बाद तीनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए. सुमित को जख्मी हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »