गुरुग्राम: दो गुटों की झड़प में बीच-बचाव करने गए किशोर की हत्या

चाकू के हमले से घायल संजीत बेहोश हो गया. आस-पास के लोगों ने संजीत को उपचार के लिए तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान संजीत की मौत हो गई.

Advertisement
मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़ मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़

तनसीम हैदर

  • गुरुग्राम,
  • 16 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

  • उपचार के दौरान अस्पताल में हुई किशोर की मौत
  • हत्यारोपी और उसकी मां गिरफ्तार, चाकू बरामद

हरियाणा के गुरुग्राम में दो व्यक्तियों के बीच मामूली बात पर शुरू हुई बहस ने गुटीय झड़प का रूप ले लिया. देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए. एक गुट के लोगों ने दूसरे पर लाठी डंडे और चाकू से हमला कर दिया. झड़प के दौरान बीच-बचाव करने गए एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई. वारदात शनिवार देर रात की है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के झाड़सा इलाके के प्रेमपुरी में दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था. शनिवार की देर रात भी दोनों परिवारों के सदस्यों में किसी बात पर बहस हो गई. दोनों परिवारों के सदस्यों में झगड़ा होने लगा. इसी बीच संजीत बीच-बचाव करने पहुंच गया.

दो परिवारों के बीच झगड़ा रोकने पहुंचे 17 साल के संजीत को यह बीच बचाव करना इतना महंगा पड़ जाएगा कि वह जिंदगी से हाथ धो बैठेगा, यह संजीत ने भी नहीं सोचा होगा. एक पक्ष के लोगों ने संजीत पर ही लाठी-डंडे से हमला कर दिया. संजीत इस हमले से खुद को बचा पाता, इससे पहले की एक युवक ने संजीत पर चाकू से हमला कर दिया.

चाकू के हमले से घायल संजीत बेहोश हो गया. आस-पास के लोगों ने संजीत को उपचार के लिए तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान संजीत की मौत हो गई. वहीं इस वारदात में गुरुग्राम पुलिस ने वारदात में शामिल दो हत्यारोपियों को कल देर शाम गिरफ्तार कर एक अन्य को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार प्रेमपुरी झाड़सा में रहने वाले पश्चिम बंगाल के रहने वाले अजय कुमार ने अधिक शराब पी ली थी. उसकी किसी बात पर अपने भांजे गुलशन उर्फ पिंटू के साथ बहस हो गई. इसी बहस ने झगड़े का रूप ले लिया. ऑटो में बैठा संजीत यह सब देख रहा था. वह बीच-बचाव करने मौके पर पहुंच गया. इसी बीच गुलशन उर्फ पिंटू ने चाकू से संजीत की गर्दन पर वार कर दिया.

चाकू का वार इतना तेज था कि संजीत की गर्दन से खून की तेज धार निकलने लगी और संजीत वहीं गिर पड़ा. हत्यारोपी गुलशन यहीं नहीं रुका और जो भी बीच में आया, उसने उस पर चाकू से वार करना जारी रखा. अभिषेक, कृष्ण और राहुल भी इस खूनी संघर्ष में बुरी तरह घायल हो गए. सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान संजीत ने दम तोड़ दिया.

आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

वहीं गुरुग्राम पुलिस ने वारदात में शामिल गुलशन उर्फ पिंटू, पिंटू की मां गीता और शुभम को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल लाठी डंडे, बेस बॉल के बैट और चाकू बरामद कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »