भूसे के ढेर से मिली मासूम की लाश, कुकर्म के बाद हत्या की आशंका

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्चे की लाश भूसे के ढेर से बरामद हुई है. बच्चे के साथ कुकर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Advertisement
बच्चे की लाश भूसे के ढ़ेर से बरामद हुई है बच्चे की लाश भूसे के ढ़ेर से बरामद हुई है

परवेज़ सागर / पुनीत शर्मा

  • गाजियाबाद,
  • 30 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:32 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्चे की लाश भूसे के ढेर से बरामद हुई है. बच्चे के साथ कुकर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

मामला गाजियाबाद के मसूरी इलाके का है. बच्चा वहीं का रहने वाला था. भूसे में मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर जाकर बच्चे का शव कब्जे में ले लिया. बच्चे के परिवार ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि बच्चे के चाचा-चाची और परिवार के कुछ लोगों ने बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या की है.

Advertisement

उनके मुताबिक बच्चे को साईकिल से भूसे से भरे कमरे में ले जाया गया और वहां पर उसका गला दबाया गया. बाद में उस मासूम पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया. सभी एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है. बच्चे के परिजनों का कहना है कि चाचा-चाची से उनका विवाद हुआ था.

जिसके चलते उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने का मामला दर्ज कर आरोपी चाचा-चाची समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक बच्चे की उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है.

बताते चलें कि मसूरी इलाके में ही करीब डेढ़ हफ्ते पहले एक 5 साल की बच्ची का शव भी इसी तरह से खेत में मिला था. हालांकि उस मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन बाकी आरोपी अभी फरार हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »