गुड़गांवः पकड़ में आए कत्ल के आरोपी, दूसरी वारदात की फिराक में थे दोनों

गुड़गांव पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने लूट के मकसद से ऑटो ड्राइवर की हत्या की थी.

Advertisement
लूट के इरादे से किया था ऑटो ड्राइवर का कत्ल लूट के इरादे से किया था ऑटो ड्राइवर का कत्ल

अनुज मिश्रा

  • गुड़गांव,
  • 04 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

गुड़गांव पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने लूट के मकसद से ऑटो ड्राइवर की हत्या की थी.

मृतक ऑटो ड्राइवर का नाम अंकित (23 वर्ष) था. फरुखनगर निवासी अंकित शेयरिंग ऑटो चलाता था. 25 फरवरी को गुड़गांव के गाडौली इलाके स्थित नाले से अंकित की लाश मिली थी. में खुलासा हुआ कि रस्सी से गला दबाकर अंकित की हत्या की गई है.

Advertisement

हत्या के बाद गुनाह छुपाने की नीयत से अंकित का शव गंदे नाले में फेंका गया था. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की. कत्ल की कड़ियों को जोड़ते हुए आखिरकार पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई. गिरफ्त में आए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लूट के इरादे से अंकित का कत्ल किया था.

शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. बताते चलें कि पुलिस ने आरोपियों को जिस वक्त गिरफ्तार किया, उस वक्त दोनों एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. फिलहाल पुलिस इनके तीसरे साथी की तलाश में जुटी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »