गुजरातः नाबालिग के साथ हुआ था रेप, क्राइम ब्रांच ने आरोपी दबोचे

क्राइम ब्रांच के अनुसार गिरफ्तारी वड़ोदरा के तलसाली इलाके से शनिवार की देर रात की गई. गौरतलब है कि रेप की यह वारदात 10 दिन पहले की है, जब 14 साल की एक लड़की नवलखी मैदान में स्कूटी सीख रही थी.

Advertisement
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में रेप के आरोपी (फोटोः ANI) क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में रेप के आरोपी (फोटोः ANI)

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 08 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

  • वड़ोदरा में हुई थी रेप की वारदात
  • पुलिस कर रही थी आरोपियों की तलाश

गुजरात के वड़ोदरा में 14 साल की नाबालिग के साथ हुई रेप की घटना पुलिस के लिए सरदर्द बन गई थी. पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर बनवाकर उसी के सहारे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है.

Advertisement

क्राइम ब्रांच के अनुसार गिरफ्तारी वड़ोदरा के तलसाली इलाके से शनिवार की देर रात की गई. गौरतलब है कि की यह वारदात 10 दिन पहले की है, जब 14 साल की एक लड़की नवलखी मैदान में स्कूटी सीख रही थी. आरोप है कि लड़की अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी सीख रही थी, इसी दौरान दो लोगों ने उसके दोस्त की पिटाई कर दी और उसे अगवा कर लिया.

लड़की के अपहरण के बाद सकते में आए लड़के ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और लड़की की तलाश शुरू कर दी. लगभग एक घंटे बाद लड़की उसी नवलखी मैदान के दूसरे छोर पर झाड़ियों में मिली. उसके साथ रेप किया गया था. लड़की को उपचार के लिए तत्काल ले जाया गया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि हुई.

Advertisement

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी थी. ने पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों के स्केच तैयार कराए और मोबाइल डेटा, टेक्निकल सर्विलांस के सहारे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »