शादी से 2 दिन पहले किया रेप, बारात में घोड़ी से सीधे थाने पहुंचा दूल्हा

दिनेश की शादी 31 मार्च को होनी थी, लेकिन शादी से दो दिन पहले उसने अपनी प्रेमिका को बुलाया और एकबार फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

आशुतोष कुमार मौर्य

  • बालाघाट,
  • 03 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:15 AM IST

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बीच बारात दूल्हे को रेप के आरोप में गिरफ्तार किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल दूल्हे को एक युवती से शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. हैरानी वाली बात तो यह है कि आरोपी दूल्हे ने शादी से 2 दिन पहले भी युवती का रेप किया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि घटना बालाघाट में वारासिवनी के सिकंदरा गांव की है. नदीटोला के रहने वाले आरोपी दिनेश का बीते दो वर्षों से गांव की ही एक युवती से चल रहा था. दोनों के बीच जिस्मानी संबंध भी थे.

लेकिन इसी बीच परिवार वालों ने दिनेश की शादी कहीं और तय कर दी. दिनेश की शादी 31 मार्च को होनी थी, लेकिन शादी से दो दिन पहले उसने अपनी प्रेमिका को बुलाया और एकबार फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

उसकी प्रेमिका को शादी वाले दिन ही उसकी शादी के बारे में खबर लगी. दिनेश की शादी की बात पता लगते ही उसकी प्रेमिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने बारात के बीच घोड़ी चढ़े आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जब आरोपी दूल्हे की चेक की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. दरअसल दिनेश का 2016 से ही पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी का झांसा देकर दिनेश ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित कर लिए थे.

बारात के बीच से दूल्हे को गिरफ्तार करने से परिजनों, रिश्तेदारों और गांव में हड़कंप मच गया. दूल्हे के पीछे-पीछे बड़ी संख्या में परिजन और गांव वाले भी थाने पहुंच गए. थाने पहुंचकर जब उन्हें हकीकत पता चली तो पूरी बारात शर्मसार होकर वापस लौट आई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »