ग्रेटर नोएडा में युवती पर तेजाब से हमला, पीड़िता ने भाइयों पर लगाया आरोप

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक युवती पर तेजाब फेंककर हमला किया गया. इस हमले में युवती 35 फीसदी से अधिक झुलस गई. पीड़ित युवती ने इस हमले का आरोप अपने भाइयों पर लगाया है.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

तनसीम हैदर

  • ग्रेटर नोएडा ,
  • 10 मई 2019,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने युवती पर तेजाब फेंककर हमला किया. इस हमले में युवती 35 फीसदी से अधिक झुलस गई. घटना के बाद पीड़िता को आनन-फानन में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया.

घायल युवती ने अपने भाइयों पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है. साथ ही उसका आरोप है कि इससे पहले भी गला घोंटकर उसे मारने का प्रयास किया गया था. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

जिला अस्पताल के डॉक्टर की मानें तो दादरी थाना पुलिस द्वारा एक युवती को जली हुई हालत में लाया गया था. उस पर तेजाब फेंकने की बात कही जा रही थी. युवती करीब 35 प्रतिशत जली हुई थी. उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए उसे हायर सेंटर के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है.

वहीं, पुलिस के आलाधिकारी की मानें तो दादरी थाना क्षेत्र के कोट का पुल के पास एक युवती पर तेजाब डालकर जान से मारने की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पहुंची दादरी पुलिस घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में युवती के भाइयों द्वारा उस पर तेजाब फेंकने की बात सामने आई है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »