गाजियाबाद: घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ और रेप की कोशिश के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार

जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना कवि नगर इलाके में एक अधेड़ द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की खबर स्थानीय पुलिस को मिली थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव) प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2019,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST

यूपी के गाजियाबाद शहर में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है. मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके का है जहां एक अधेड़ ने नाबालिग के घर में घुसकर रेप की कोशिश की. जैसे ही अधेड़ ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू की तो उसने शोर मचाया जिससे आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने अधेड़ की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. लोगों की शिकायत पर पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके के रईसपुर गांव में एक महिला घरों में साफ-सफाई का काम करके अपने परिवार का लालन-पालन करती है, रविवार की शाम वह अपनी नाबालिग लड़की को रोज की तरह अपने घर में छोड़कर कॉलोनी में ही काम करने गई थी. इस दौरान मौका देखते ही करीब 55 वर्षीय अधेड़ उसके घर में घुसा गया और नाबालिग के साथ रेप की कोशिश करने लगा.  लड़की ने शोर मचाया तो उसकी चीख-पुखार सुनकर पड़ोसी तुरंत पहुंचे और अधेड़ को रंगे हाथों पकड़ लिया.  

घटना के बाद आरोपी के खिलाफ स्थानीय लोगों में बेहद गुस्सा भरा हुआ है, आश्चर्य की बात यह है कि आरोपी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का कर्मचारी बताया जा रहा है. उधर, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना कवि नगर इलाके में एक अधेड़ द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की खबर स्थानीय पुलिस को मिली थी.

Advertisement

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच जारी है. श्लोक कुमार ने बताया कि अभी नाबालिग लड़की का परीक्षण कराया जा रहा है, इसके बाद लड़की के बयान के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »