गाजियाबादः पुलिस ने ट्रेन में लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद रेलवे पुलिस (GRP) ने ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. हाल ही में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने का भी इन पर आरोप है.

Advertisement
गाजियाबादः ट्रेन में लूटपाट करने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार गाजियाबादः ट्रेन में लूटपाट करने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

अनुज मिश्रा

  • गाजियाबाद,
  • 12 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

गाजियाबाद रेलवे पुलिस (GRP) ने ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. हाल ही में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने का भी इन पर आरोप है. बताया जा रहा है कि ये बदमाश ट्रेनों में सफर करते थे और लोगों के सोने के बाद उनका सामान चोरी कर लेते थे. इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर लूटपाट के लिए ये यात्रियों को बेहोश करने तक का हथकंडा अपनाते थे.

Advertisement

जीआरपी के मुताबिक इनके पास से 15 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है. इन्होंने पूछताछ में में 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है. पुलिस को इनकी तलाश काफी लंबे समय से थी. पुलिस की माने तो ये लोग ट्रेनों में लोगों से दोस्ती करके भी लूटपाट और चोरी करते थे. इनकी नजर महंगे मोबाइल और ज्वैलरी पर होती थी. मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक ने इन आरोपियों को पकड़ने वाले टीम को पचास हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है.

इनसे सोने के आभूषण के अलावा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक रेलवे के मुताबिक अगस्त महीने में रानीखेत एक्सप्रेस में इन बदमाशों ने एक की थी, जिसमें एक महिला के पुश्तैनी जेवर लूट लिए थे. इसके बाद पुलिस अधीक्षक को व्हाट्स ऐप पर मैसेज किया था. इस पर रेलवे पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए थे कि मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने में महिला से जो जेवर लूटे थे, वो उस महिला के पति की निशानी थे. इस घटना के बाद महिला ने काफी गुहार लगाई थी कि उसके जेवर बरामद करके उसे वापस दिला दिया जाए. इसके बाद अब पुलिस ने पीड़ित महिला के जेवर बरामद करने में कामयाबी हासिल की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »