गाजियाबादः कार में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश, हत्या की आशंका

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में गंगा नदी के पास बने पुल के नजदीक एक कार में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की शिनाख्त एक प्रॉपर्टी डीलर के रूप में हुई है. मौका-ए-वारदात को देखने के बाद पहली नजर में मामला हत्या का लग रहा है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर

  • गाजियाबाद,
  • 29 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में गंगा नदी के पास बने पुल के नजदीक एक कार में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की शिनाख्त एक प्रॉपर्टी डीलर के रूप में हुई है. मौका-ए-वारदात को देखने के बाद पहली नजर में मामला हत्या का लग रहा है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम को किसी शख्स ने फोन करके बताया कि चितौड़ गांव में गंगा नदी के पास बने पुल के करीब एक लावारिस पड़ी है. यह जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. कुछ ही देर में पुलिस मौका-ए-वारदात पर जा पहुंची.

Advertisement

पुलिस कार की जांच में पाया कि उसमें करीब 50 वर्षीय एक शख्स की लाश थी. शिनाख्त करने पर मृतक की पहचान नाहल गांव निवासी फारुख के रूप में हुई. घरवालों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बताया कि फारुख अपने घर पर था. तभी उसके पास किसी शख्स का फोन आया.

कॉल सुनने के बाद फारुख फोन करने वाले उस शख्स से मिलने के लिए घर से निकल पड़ा लेकिन वह लौटकर घर नहीं आया. मसूरी थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फारुख के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन रिपोर्ट में किसी भी चोट का पता नहीं चला है.

इस घटना को लेकर फारुक के बेटे ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. उसने को बताया कि उसके पिता फारुख का एक स्थानीय नेता के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था. अब पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »