बिहार: पत्रकार हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

बिहार के भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र में दो पत्रकारों के हत्या के मामले में आरोपी डब्लू मियां ने बुधवार को स्थानीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

Advertisement
बिहार के भोजपुर जिले में हुई वारदात बिहार के भोजपुर जिले में हुई वारदात

मुकेश कुमार

  • पटना,
  • 29 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

बिहार के भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र में दो पत्रकारों के हत्या के मामले में आरोपी डब्लू मियां ने बुधवार को स्थानीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इस मामले के मुख्य आरोपी डब्लू के पिता और गड़हनी के पूर्व मुखिया सजीदा परवीन के पति अहमद अली उर्फ हरसु मियां को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पत्रकार नवीन निश्चल और उनके साथी विजय सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डब्लू मियां ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजीएम)- सप्तम प्रणव शंकर की अदालत में आत्समर्पण कर दिया. इसके बाद अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Advertisement

बताते चलें कि आरा-सासाराम मुख्य पथ पर नहसी पुल के समीप रविवार की रात एक अनियंत्रित स्कार्पियों की टक्कर से दो पत्रकारों की मौके पर ही मौत हो गई. पत्रकार के परिजनों का आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है. इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित कर जांच प्रारंभ कर दी गई है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इस बीच स्कार्पियो सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. आक्रोशित लोगों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था. पूर्व मुखिया के परिजनों और पत्रकार के बीच पहले कुछ विवाद हुआ था. इसके बाद हरसू ने नवीन को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.

बताते चलें कि बिहार में संबंधी घटनाएं लगातार सामने आ रही है. पिछले दो सालों में पांच पत्रकारों की हत्या हो गई है. इनमें सीतामढ़ी के अजय विद्रोही, गया के मिथिलेश पांडेय, रोहतास के धमेंद्र सिंह, समस्तीपुर के ब्रजकिशोर और सीवान के राजदेव रंजन का नाम शामिल हैं. राजदेव केस में बाहुबली शहाबुद्दीन अंसारी का नाम सामने आया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »