यूपीः जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में एटा जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

BHASHA / परवेज़ सागर

  • एटा,
  • 16 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

उत्तर प्रदेश में एटा जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

यह घटना एटा के अलीगंज क्षेत्र की है. अपर पुलिस अधीक्षक वी.एस. यादव ने बताया कि लुहारी दरवाजा मोहल्ले और उसके समीप के लौखेड़ा गांव के करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने शुक्रवार को इस विषाक्त का सेवन कर लिया. उसके बाद सभी लोगों की हालत बिगड़ गई.

Advertisement

हालत बिगड़ने पर शराब पीने वालों अस्पताल ले जाया गया. जहां जहरीली शराब पीने की वजह से 35 वर्षीय नेत्रपाल, 25 वर्षीय सर्वेश, 31 वर्षीय अतीक, 36 वर्षीय रामअवतार और रमेश की हो गई.

एएसपी वी.एस. यादव ने 5 मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. शराब पीने से बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक बीमार को इलाज के लिए सैफई भेजा गया है.

एटा के जिलाधिकारी अजय यादव ने बताया है कि मृतकों के लिए 2-2 लाख और घायलों को नियमानुसार अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके बावजूद घटना से उत्तेजित लोगों ने जाम लगाया और शराब माफिया की गिरफ्तारी की मांग करते रहे. बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »