फरीदाबाद: शातिर चोरों का गिरोह गिरफ्तार, 3 चोर अभी भी फरार

चोरों के इस शातिर गिरोह ने बीते दिनों बल्लभगढ़ में एक शोरूम का शटर उखाड़कर करीब 30 लाख रुपये कीमत के मोबाइल चोरी किए थे. इस वारदात में कुल सात बदमाश शामिल थे.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अनुज मिश्रा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • फरीदाबाद,
  • 29 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:31 AM IST

फरीदाबाद पुलिस ने चोरों के एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है. कुल सात बदमाशों के इस गिरोह में से चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि चोरों का यह गिरोह काफी समय से इलाके में सक्रिय था और चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है.

पुलिस के मुताबिक, चोरों के इस शातिर गिरोह ने बीते दिनों बल्लभगढ़ में एक शोरूम का शटर उखाड़कर करीब 30 लाख रुपये कीमत के मोबाइल चोरी किए थे. इस वारदात में कुल सात बदमाश शामिल थे. उनमें से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

गिरोह के शेष तीन बदमाश फरार चल रहे हैं और अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं. पुलिस ने बताया कि चोरों ने बल्लभगढ़ से चुराए गए मोबाइल नेपाल ले जाकर बेच दिए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए ली जाएगी.

गिरफ्तार चार चारों के पास से हालांकि पुलिस चोरी गए मोबाइल भी बरामद नहीं कर सकी है. बल्लभगढ़ में चोरी की यह वारदात 14 और 15 नवंबर की रात हुई थी. चोरी करने के बाद चोर एक ऑटो में सवार होकर सीधा नेपाल बॉर्डर पर स्थित बिहार के घोड़ासन गांव पहुंचे.

बल्लभगढ़ के DCP विष्णु दयाल की मानें तो इंडिया के , इसलिए उन मोबाइलों को ट्रैक करना भारतीय पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता है. पुलिस गिरफ्तार चारों चोरों को अदालत के सामने पेश किया, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

Advertisement

DCP विष्णु दयाल ने कहा कि शहर में हो रही चोरी की अन्य घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोरों ने बताया कि चोरी करने से 2 दिन पहले उन्होंने इलाके की रेकी भी की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »