गुरुग्राम: अश्लील वीडियो बनाकर गैंगरेप करवाता था फेसबुक फ्रेंड

युवक ने पीड़िता के कई अश्लील वीडियो बनाए थे और उन्हीं वीडियोज को वायरल करने की धमकी देकर 2016 से वे युवती के साथ गैंगरेप करते रहे.

Advertisement
अश्लील वीडियो बना गैंगरेप करता था फेसबुक फ्रेंड अश्लील वीडियो बना गैंगरेप करता था फेसबुक फ्रेंड

आशुतोष कुमार मौर्य

  • गुरुग्राम,
  • 14 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 23 वर्षीय युवती के साथ दो साल से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने मानेसर महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी अभी भी फरार है.

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़िता को फेसबुक के जरिए आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी. फेसबुक पर दोस्त बने युवक-युवती के बीच मिलना जुलना शुरू हो गया और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई. इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने.

Advertisement

लेकिन एक दिन अचानक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती का गैंगरेप करवा डाला. इसके बाद तो जैसे यह सिलसिला चल निकला. इस बीच युवक ने पीड़िता के कई अश्लील वीडियो बनाए थे और उन्हीं वीडियोज को वायरल करने की धमकी देकर 2016 से वे युवती के साथ गैंगरेप करते रहे.

इतना ही नहीं जब युवती का विवाह तय हो गया तो आरोपियों ने उसके मंगेतर को युवती के अश्लील वीडियो और भेज दीं, जिससे युवती की शादी टूट गई. आखिरकार तंग आकर युवती ने मानेसर महिला पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया.

पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव और सुनील के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी अभिशेख अभी भी पुलिस गिरफ्तर से बाहर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »