दिल्लीः लॉ फर्म के मालिक रोहित टंडन को ईडी ने पूछताछ के लिए किया तलब

रोहित टंडन से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है. कोलकाता के मशहूर व्यापारी पारसमल लोढ़ा की गिरफ्तारी के बाद जांच में रोहित टंडन समेत कई कारोबारियों का नाम सामने आया था. आयकर विभाग ने अपनी रिपोर्ट में टंडन पर मनी लॉंड्रिंग का शक जताया है.

Advertisement
टी एंड टी लॉ फर्म के मालिक रोहित टंडन टी एंड टी लॉ फर्म के मालिक रोहित टंडन

शिवेंद्र श्रीवास्तव / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

रोहित टंडन से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है. कोलकाता के मशहूर व्यापारी पारसमल लोढ़ा की गिरफ्तारी के बाद जांच में रोहित टंडन समेत कई कारोबारियों का नाम सामने आया था. आयकर विभाग ने अपनी रिपोर्ट में टंडन पर मनी लॉंड्रिंग का शक जताया है.

दिल्ली की टी एंड टी लॉ फर्म के मालिक से शुक्रवार को ईडी दफ्तर में पूछताछ की जाएगी. ईडी को शक है कि टंडन ने नोटबंदी के बाद कई लोगों के कालेधन को सफेद करने में मदद की थी. वहीं ईडी ने टंडन पर मनी लॉंड्रिंग का भी शक जताया है. व्यापारी पारसमल लोढ़ा से पूछताछ में रोहित टंडन का नाम सामने आया था.

Advertisement

ईडी ने रोहित टंडन के मोबाइल से व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों से बातचीत का ब्योरा भी बरामद किया है. वहीं ईडी की जांच में रोहित समेत कई बड़े कारोबारियों का नाम सामने आया है. जल्द सभी कारोबारियों से पूछताछ कर सकता है. बता दें कि गुरुवार को साकेत कोर्ट ने अब तक रोहित टंडन की गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से ईडी को फटकार लगाई थी.

गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को आयकर विभाग ने रोहित टंडन की दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित टी एंड टी लॉ फर्म पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये बरामद किए थे. जांच टीम ने रेड मारकर करीब 13.65 करोड़ रुपये बरामद किए थे. ईडी के अधिकारी मामले की जांच में कई और बड़े नाम सामने आने की आशंका जता रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »