मासूम बच्चों के सामने ही पत्नी की गला घोंट कर हत्या

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक में एक शराबी पति ने पत्नी के शराब पीने से मना करने पर बच्चों के सामने ही उसको बुरी तरह पीटा और फिर गला घोंट कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी शव को घर पर ही छोड़ कर भाग निकला. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में हुई वारदात दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में हुई वारदात

मुकेश कुमार / BHASHA

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 24 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:18 AM IST

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक में एक शराबी पति ने पत्नी के शराब पीने से मना करने पर बच्चों के सामने ही उसको बुरी तरह पीटा और फिर गला घोंट कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी शव को घर पर ही छोड़ कर भाग निकला. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र के सीओ राकेश कुमार ने बताया कि सुत्याना गांव निवासी राजू मूलरूप से झारखंड के बोकारो जनपद का रहने वाला है. वह यहां अपनी पत्नी संजू, बेटी अंजली और बेटे के साथ रहता है. शराब पीने का आदी राजू बीती रात को शराब पीकर घर पहुंचा. वहां शराब को लेकर पति-पत्नी में जमकर विवाद हो गया. इसके बाद दोनों झगड़ने लगे.

उन्होंने बताया कि रात 12 बजे के करीब राजू ने पहले अपनी पत्नी को जमकर पीटा. गुरुवार तड़के तीन बजे राजू ने संजू की गला दबाकर हत्या कर दी. सुबह चार बजे शव को वहीं छोड़ घर से भाग गया. इस पूरी घटना को राजू की नौ वर्षीय बेटी अंजली और उसके चार वर्षीय बेटे ने अपनी आंखों से देखा. डरे सहमे दोनों बच्चों ने सारा वाकया रो-रोकर पड़ोसी को बताया.

Advertisement

इस की सूचना पड़ोस के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी पति की तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »