17 घंटे चली रिटायर्ड कर्नल के घर रेड, बरामद सामान देख फटी रह गईं अफसरों की आंखें

यूपी के मेरठ में शनिवार को डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के घर पर छापा मारा. छापेमारी की यह कार्रवाई करीब 17 घंटे तक चली थी और यह रविवार सुबह तकरीबन 3 बजे खत्म हुई. इस दौरान डीआरआई टीम को कर्नल के घर से जो सामान बरामद उसे देखकर एक बार के लिए टीम भी सन्न रह गई. आइए नजर डालते हैं, रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के घर से बरामद सामान पर.

Advertisement
17 घंटे तक चली छापेमारी की कार्रवाई 17 घंटे तक चली छापेमारी की कार्रवाई

राहुल सिंह

  • मेरठ,
  • 30 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

यूपी के मेरठ में शनिवार को डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के घर पर छापा मारा. छापेमारी की यह कार्रवाई करीब 17 घंटे तक चली थी और यह रविवार सुबह तकरीबन 3 बजे खत्म हुई. इस दौरान डीआरआई टीम को कर्नल के घर से जो सामान बरामद उसे देखकर एक बार के लिए टीम भी सन्न रह गई. आइए नजर डालते हैं, रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के घर से बरामद सामान पर.

Advertisement

एक करोड़ रुपये कैश

तेंदुए समेत जंगली जानवरों की खाल और अवशेष

संरक्षित प्रजाति के काले हिरन की दो खोपड़ी और सींग

सांभर और हिरन के 8 सींग

जंगली जानवरों के दांत और चाकू (जिसका निचला हिस्सा हाथी के दांत का बना हुआ था).

फ्रीजर में मिला 117 किलो जंगली जानवरों का मांस

9 पिस्टल और 12 राइफल समेत 40 से अधिक देशी और विदेशी हथियार

करीब 50 हजार कारतूस

(बरामद सामान घर के अंदर बने एक प्लाईवुड के गोदाम में रखा गया था).

डीआरआई के सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर मनोज कुमार ने बताया कि वह लोग के मामले में रिटायर्ड कर्नल के घर रेड डालने आए थे. घर से जंगली जानवरों के अवशेष और अन्य सामान मिलने के बाद टीम ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की लोकल टीम को भी मौके पर बुला लिया. चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट मुकेश कुमार ने बताया कि रिटायर्ड कर्नल उनके बेटे प्रशांत बिश्नोई के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों की मानें तो इस घर में देवेंद्र कुमार कभी-कभार ही आते हैं. यहां उनका बेटा प्रशांत बिश्नोई रहता है. फिलहाल प्रशांत बिश्नोई फरार है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »