वंजारा के बेटे 75 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पूर्व आईपीएस अफसर डी.जी. वंजारा के बेटे अर्जुन वंजारा को गुजरात भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो द्वारा एक किसान से रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथ पकड़ा गया. अर्जुन वंजारा एक सरकारी अधिकारी है. उनकी कार से 3.27 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं.

Advertisement
डी.जी. वंजारा के बेटे अर्जुन गिरफ्तार डी.जी. वंजारा के बेटे अर्जुन गिरफ्तार

मुकेश कुमार / गोपी घांघर

  • वडोदरा,
  • 05 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 12:04 AM IST

पूर्व आईपीएस अफसर डी.जी. वंजारा के बेटे अर्जुन वंजारा को गुजरात भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो द्वारा एक किसान से रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथ पकड़ा गया. अर्जुन वंजारा एक सरकारी अधिकारी है. उनकी कार से 3.27 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं.

एसीबी के उपाधीक्षक पी.आर. गहलोत ने बताया कि हमने अर्जुन वंजारा और उसके अधिनस्थ जसवंत हुजरा को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. अर्जुन मामलातदार (राजस्व अधिकारी) हैं. उन्होंने एक किसान से रिश्वत मांगी थी.

एसीबी के मुताबिक, उसने वरसाड गांव के किसान चिंतन पटेल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर जाल बिछाया था. चिंतन पटेल के एक भूखंड के बारे में भूमि के रिकार्ड में गलत प्रविष्टि की गई थी. उन्होंने इसे सही कराने के लिए मामलातदार से संपर्क किया.

अर्जुन वंजारा ने गलती को ठीक करने के लिए एक लाख रुपये मांगे और बातचीत के बाद सौदा 75 हजार रुपये में तय हुआ. बताते चलें कि अर्जुन डी.जी. वंजारा के बेटे हैं, जो सोहराबुद्दीन शेख, तुलसी प्रजापति और इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामलों में आरोपी हैं.

इनपुट- भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »