दिल्लीः दो बुजुर्ग बहनों की निर्मम हत्या, हमलावर फरार, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में एक कत्ल की एक और वीभत्स घटना घटी है. हमलावर आराम से घर में पहुंचे और दो बुजुर्ग महिलाओं की आराम से हत्या कर वहां से निकल भी गए.

Advertisement
दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या (फोटो-तनसीम) दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या (फोटो-तनसीम)

तनसीम हैदर / सुरेंद्र कुमार वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

आउटर दिल्ली के पश्चिम विहार में दो सगी बहनों की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है.

आउटर जिले के डीसीपी सेजू पी कुरूविला के अनुसार मृतकों की पहचान ऊषा पाठक (75) और आशा पाठक (70) के रूप में हुई है. दोनों बहनों के सिर में भी गंभीर चोट के निशान है. ऐसा लगता है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है. फिलहाल आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है.

Advertisement

डीसीपी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि पश्चिम विहार स्थित ए-6 ब्लाक में दो महिलाओं की हुई है. पुलिस के अनुसार ऊषा पाठक हापुड़ यूपी स्थित एक कॉलेज में म्यूजिक टीचर थी. जबकि आशा पाठक कृषि भवन में लाइब्रेरियन थी. दोनों रिटायर हो गई थीं.

के अनुसार, घटनास्थल को देखने पर लगता है कि हमलवार आराम से घर के अंदर दाखिल हुआ. घर का सारा सामान फैला हुआ था. घर से कितनी की लूट हुई है? इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. वहीं वारदात की जानकारी उस वक्त हुई जब घर में काम करने वाली नौकरानी घर में पहुंची, जहां दोनों बहनें घर के अंदर खून में लतपथ पड़ी हुई थी जिसके बाद सोसाइटी के प्रधान को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई.

Advertisement

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. साथ ही सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है जिससे आरोपियों तक पुलिस पहुंच सके.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement