दिल्ली में SDM कोर्ट के सामने मिली लाश, हत्या की आशंका

दिल्ली में एक एसडीएम कोर्ट के ठीक सामने कूड़ेदान से एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जांच में पता चला कि किसी तेजधार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है. हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

दिल्ली में एक एसडीएम कोर्ट के ठीक सामने कूड़ेदान से एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जांच में पता चला कि किसी तेजधार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है. हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

दिल्ली की रामपुर SDM कोर्ट के सामने एक कूड़ेदान है. जहां रविवार की सुबह करीब 7 बजे एक अधेड़ मिलने से इलाके के लोग सकते में आ गए. फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि उस शख्स को बेरहमी के साथ कत्ल किया गया. किसी तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार किया गया था. पुलिस को शक है कि उसकी कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

पुलिस ने शव को पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एसडीएम कोर्ट के सामने इस तरह से किसी की हत्या होना अपने आप मे हैरानी की बात है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »