दिल्ली: यह जेबकतरा गैंग 'मशीन' से कराता था बसों में मोबाइल चोरी

पुलिस के मुताबिक, इस गैंग के 5-6 सदस्य एकसाथ किसी बस में सवार होते थे, जबकि कुछ सदस्य बस के आगे पीछे बाइक पर चलते थे. इसके बाद मशीन शिकार की जेब काटता था और मोबाइल चुरा लेता था.

Advertisement
मशीन मोबाइल चुराता और टेगबाज को थमा देता मशीन मोबाइल चुराता और टेगबाज को थमा देता

चिराग गोठी / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

राजधानी दिल्ली की बसों में जेबकतरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. पुलिस ने अब एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो अनूठे ठंग से बसों में महंगी मोबाइलें चुराता था. पुलिस ने गैंग के 8 जेबकतरों को गिरफ्तार किया है. जेबकतरों के पास से बेशकीमती 28 मोबाइल भी बरामद किए हैं.

दिल्ली पुलिस की सरिता विहार थाने की पुलिस ने जेबकतरों की इस गैंग का भंडाफोड़ किया है. दरअसल पुलिस को ऐसी जानकारी मिली थी कि इस जेबकतरा गैंग के कुछ सदस्य मथुरा रोड के पास लूटे हुए माल का बंटवारा करने आने वाले हैं.

Advertisement

इसके बाद सरिता विहार पुलिस थाने की एक टीम ने ट्रैप लगाया और जेबकतरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब जेबकतरों से पूछताछ की तो उनके जानकर पुलिस भी हैरान रह गई.

पुलिस के मुताबिक, इस गैंग के 5-6 सदस्य एकसाथ किसी बस में सवार होते थे, जबकि कुछ सदस्य बस के आगे पीछे बाइक पर चलते थे. इसके बाद मशीन शिकार की जेब काटता था और मोबाइल चुरा लेता था.

दरअसल इन जेबकतरों की भाषा में जो जेब काटता है उसे 'मशीन' कहते हैं और जो मोबाइल फोन लेकर फरार होता है उसे 'टेगबाज' कहते हैं. मशीन नाम का जेबकतरा जेब काटने में एक्सपर्ट होता है. पुलिस की गिरफ्तर में आए 8 जेबकतरों में 7 टेगबाज हैं, जबकि मशीन सिर्फ एक ही है.

जेबकतरों ने बताया कि मशीन जेब काटकर मोबाइल को पकड़ा देता था और टेगबाज बस से उतरकर बाइक पर सवार बदमाशों के साथ फरार हो जाता था. पुलिस ने गिरफ्तार जेबकतरों के पास से दो बाइक भी बरामद की हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »