EXCLUSIVE: 'बेहोशी में किया रेप, फिंगरप्रिंट वाले लॉकर के लिए कमरे में घसीटा', डरा देगा IRS की बेटी के किलर का खुलासा

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी घर की गतिविधियों से वाकिफ था और वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया. जांच में लूट और अन्य पहलुओं को लेकर कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिससे केस और गंभीर हो गया है.

Advertisement
डरा देगा IRS की बेटी के किलर का खुलासा (Photo: itg) डरा देगा IRS की बेटी के किलर का खुलासा (Photo: itg)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

साउथ ईस्ट दिल्ली की अमर कालोनी में सीनियर IRS अफसर की बेटी की हत्या करने वाले आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने 22 अप्रैल को दर्शन द्वारका से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से देर रात पुलिस ने पूछताछ की और जो खुलासा राहुल ने किया, उसे सुनकर दिल्ली पुलिस के अफसर न सिर्फ चौंके बल्कि उनमें गुस्सा भी भर गया.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

Advertisement

आरोपी राहुल को मालूम था कि लड़की के माता और पिता सुबह जिम जाते हैं. राहुल बिल्डिंग से पूरी तरह वाकिफ था कि कहां- कहां लॉक है और उन्हें कैसे खोलना है. सुबह राहुल बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़की के स्टडी रुम में चला गया. ये स्टडी रुम घर के रूफ पर अलग से बना हुआ है. 

सिर पर लैंप मारकर बेहोश किया, फिर रेप

लड़की UPSC की तैयारी कर रही थी, बताया गया कि उसे माता- पिता ने रोजाना जल्दी सुबह पढ़ाई शुरू करने को कहा था. ऐसे में आरोपी सीधा उसी स्टडी रुम में गया . लड़की का गला दबाते हुए उसको काबू में करने की कोशिश की. जब लड़की ने विरोध किया तो उसने पास में रखे लैंप से उसपर पर हमला किया. इससे लड़की के सिर से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में उसने लड़की के साथ रेप किया और इसके बाद मोबाइल चार्जर के केबिल से उसका गला घोंट दिया.

Advertisement

लॉकर पर थंब इंप्रेशन के लिए कमरे तक घसीटा

अब आरोपी राहुल को घर में लूटपाट करनी थी, लेकिन घर का लॉकर भी थंब इंप्रेशन से ही खुलता था . लिहाजा आरोपी ने लड़की को स्टडी रुम से घसीटा और सीढ़ियों से खींचते हुए नीचे रूम में लेकर आया.  खून से लथपथ लड़की का फिंगर लॉकर से टच किया लेकिन लॉकर नहीं खुला. माना जा रहा है कि, हमले से लड़की का ब्लड सर्कुलेशन बंद हो चुका होगा. साथ ही लड़की के हाथों में खून लग गया था. शायद यही वजह होगी कि लॉकर नहीं खुला. पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि इस वक्त तक लड़की मर चुकी थी.

लड़की के भाई की पेंट पहनी और निकल गया

राहुल ने बताया कि इसके बाद थक हारकर आरोपी ने लड़की की लाश को फर्श पर छोड़ा और पेचकस से लॉकर खोला. उसने कैश और ज्वेलरी निकाली और घर में ही रखे एक बैग में सब कुछ भर लिया. अब चूंकि, उसकी पैंट और जूते पर खून लग गया था इसलिए उसने उन्हें उतार दिया और अलमारी से निकालकर लड़की के भाई की पैंट और घर में पड़ी चप्पल पहन ली . इतने सब के बाद वह मौके से फरार हो गया.

कम उम्र में गैंबलिंग और लड़कियों की लत 

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबित राहुल ऑनलाइन गेम '3 पत्ती' खेलता था जिससे पैसे कमाता था. साथ ही उसे लड़कियों की आदत लगी थी. वो गेम से पैसे कमाता और पैसे देकर घर पर लड़कियां लाकर उनसे संबंध बनाता था. यही आदत उस पर हावी हुई इसलिए उसने 21 अप्रैल को अलवर में पड़ोस की शादीशुदा महिला के साथ रेप किया. वह उसके शरीर पर कई जगह दांतों से काटकर उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से दिल्ली के लिए निकल गया.

'लड़की पर पहले से थी गंदी नजर'

फिर 22 अप्रैल को वह दिल्ली पहुंचा और यहां भी अपने पुराने मालिक की बेटी के साथ रेप और मर्डर को अंजाम दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में आरोपी बता रहा है कि उसका मकसद लूटपाट ही था. लेकिन अफसरों ने बताया कि बहुत मुमकिन है कि  लड़की पर इसकी पहले से नजर थी.

12वीं क्लास में आल इंडिया टॉपर रही थी बेटी

इधर पुलिस सूत्र बताते हैं  लड़की पढ़ाई में बेहद होनहार थी. वह 12वीं क्लास में आल इंडिया टॉपर भी रही थी. एक दिन पहले ही उसे माता-पिता ने सुबह उठ कर पढ़ाई शुरू करने को कहा था. लिहाजा पहला ही दिन था जब वह सुबह-सुबह उठकर पढ़ रही थी लेकिन राहुल मीणा की दरिंदगी ने सब खत्म कर दिया. 

Advertisement

फिलहाल आरोपी राहुल मीणा को पुलिस अमर कॉलोनी थाने से लेकर निकली है. पहले इसका मेडिकल कराया जाएगा और उसके बाद कोर्ट में पेशी होगी. सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में पुलिस राहुल की रिमांड की मांग करेगी. इस दौरान उसे हर उस जगह ले जाया जाएगा जहां भी राहुल वारदात को अंजाम देने के बाद गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »