अंग्रेजी में कर रहा था बात, पांच लोगों ने कर दी युवक की पिटाई

दिल्ली में एक 22 वर्षीय व्यक्ति की 5 लोगों ने पिटाई कर दी. ऐसा उन्होंने इसलिए किया कि क्योंकि वो अपने दोस्त के साथ अंग्रेजी में बात कर रहा था. ऐसा तब हुआ जब वह नईदिल्ली के कनॉट प्लेस के फाइव स्टार होटल छोड़ने गया था. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

दिल्ली में एक 22 वर्षीय युवक की 5 लोगों ने पिटाई कर दी. ऐसा उन्होंने इसलिए किया कि क्योंकि वो अपने दोस्त के साथ अंग्रेजी में बात कर रहा था. घटना तब हुई जब वह अपने दोस्त को नईदिल्ली कनॉट प्लेस के फाइव स्टार होटल छोड़ने गया था. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ये थी घटना

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, नोएडा का रहने वाला वरुण गुलाटी कनॉट प्लेस के एक फाइव स्टार होटल में अपने दोस्त अमन को दक्ष नाम के दोस्त की कार से छोड़ने आया था. जब होटल से गुलाटी वापस लौट रहा था तो पांच लोगों के एक ग्रुप ने उसे घेर लिया. वे नशे में थे. उन्होंने उससे पूछा- तुम इंग्लिश क्यों बोल रहे थे? इसके बाद दोनों तरफ से बहस होने लगी और उन्होंने गुलाटी पर हमला कर दिया. हमला करने वाले आरोपी एक गाड़ी से भाग निकले लेकिन .

तीन लोगों को किया गिरफ्तार

नंबर प्लेट के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर गया. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »